KBC 13: 14 साल के लंबे संघर्ष के बाद 'स्कैम 1992' ने बदली थी प्रतीक गांधी की किस्मत, इस शख्स को मनाते हैं अपना सबसे बड़े सपोर्ट
प्रतीक गांधी ने केबीसी 13 में अपने संघषों के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने बताया उनके संघर्ष में उनकी पत्नी भामिनी ओझा ने काफी साथ दिया। प्रतीक गांधी के करियर में बड़ा बदलाव तब आया जब उनकी वेब सीरीज स्कैम 1992 को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। इस बार केबीसी 13 के 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड में वेब सीरीज स्कैम 1992 के अभिनेता प्रतीक गांधी नजर आने वाले हैं। इस शो में वह दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ हिस्सा लेंगे। केबीसी 13 में आकर प्रतीक गांधी ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ काफी मस्ती की और अपने फिल्मी करियर के साथ निजी जिंदगी के बारे में भी ढेर सारी खुलासे किए हैं।
प्रतीक गांधी ने केबीसी 13 में अपने संघषों के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने बताया उनके संघर्ष में उनकी पत्नी भामिनी ओझा ने काफी साथ दिया। प्रतीक गांधी के करियर में बड़ा बदलाव तब आया जब उनकी वेब सीरीज स्कैम 1992 को दर्शकों ने खूब पसंद किया। सोनी टीवी चैनल ने अपने आधिकरिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर केबीसी 13 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो रिलीज किया है। इस वीडियो प्रोमो में प्रतीक गांधी अपनी जिंदगी और करियर के संघर्ष के बारे में बताते नजर आ रहे हैं।
वह वीडियो प्रोमो में कहते हैं, 'लोग सफलता में रुचि रखते हैं, लेकिन इसके पीछे की प्रक्रिया में किसी की दिलचस्पी नहीं है। मैं सुबह उठता था, दो घंटे रिहर्सल करता था, ऑफिस के लिए निकलता था, एक-डेढ़ घंटे की यात्रा करता था। फिर शाम को शो के लिए जाता था। मेरी पत्नी ने मुझसे कहा कि वह जानती है कि अगर मैं अपने जुनून का पीछा नहीं करूंगी तो मैं कभी खुश नहीं रहूंगी, इसलिए उसने मुझे ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया।'
अपने करियर के टर्निंग पॉइंट के बारे में पूछे जाने पर प्रतीक ने आगे कहा, 'पिछले साल, जिस शो में मैंने अभिनय किया, वह स्कैम था। इसने मेरी जिंदगी को 360 डिग्री में बदल दिया। लोगों के लिए, मैं रातोंरात सफलता प्राप्त कर रहा हूं, लेकिन यह एक सफलता की कहानी है जिसे बनने में 14 साल लगे हैं। मैंने जो कुछ भी हासिल किया है वह मेरे परिवार और पत्नी के सपोर्ट के कारण है।'
इसके बाद वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि प्रतीक गांधी केबीसी 13 की हॉट सीट पर बैठे हुए पत्नी भामिनी ओझा को फ्लाइिंग किस करते हैं। वहीं उनकी पत्नी दर्शकों के बीच में बैठी हुई होती हैं। केबीसी 13 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। प्रतीक गांधी और अमिताभ बच्चन के फैंस उनके इस वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।