विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरे रंग से उन्हें...', 17 साल पहले Katrina Kaif ने एक्टर की नाक में किया था दम; सेट को बनाया युद्ध का मैदान

Published: Sat, 27 Jun 2026 07:31 PM (IST)

कटरीना कैफ वैसे तो बेहद ही शांत स्वभाव की हैं, लेकिन 17 साल पहले अभिनेत्री ने अपने को-स्टार की नाक ...और पढ़ें

अपने को-स्टार को कटरीना कैफ ने किया था खूब परेशान/ फोटो -Instagram

अपने को-स्टार को कटरीना कैफ ने किया था खूब परेशान/ फोटो -Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कटरीना कैफ को उनके शांत स्वभाव के कारण फैंस काफी पसंद करते हैं। अक्सर बॉलीवुड सितारे एक-दूसरे पर पब्लिकली कीचड़ उछालते दिखाई देते हैं, लेकिन कटरीना कैफ खुद को कंट्रोवर्सी और गॉसिप से दूर रखती है।

हालांकि, वह हमेशा से ऐसी नहीं थीं। 17 साल पहले उन्होंने एक एक्टर को खुद नर्वस होने की वजह से इस कदर इरिटेट कर दिया था कि शॉट पूरा होने से पहले ही निर्देशक को कट कहना पड़ता था और सेट युद्ध का मैदान बन जाता था। इस बात का खुलासा एक्टर ने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया था।

सेट पर रोज होती थी कटरीना कैफ से लड़ाई

यह किस्सा साल 2009 का है, जब कटरीना कैफ जॉन अब्राहम और नील नितिन मुकेश के साथ फिल्म 'न्यूयॉर्क' की शूटिंग कर रही थीं। नील नितिन मुकेश ने बीते साल फिल्मीज्ञान को दिए गए इंटरव्यू में कटरीना कैफ के साथ उनकी रोज लड़ाई क्यों होती थी, इसका राज खोला था।

उन्होंने पुराने इंटरव्यू में कहा था, "पहले दिन जब हम मिले थे, तो हम दोस्त नहीं थे, बल्कि दुश्मन बन गए थे। पहला सीन हमारा साथ में हो रहा था और लड़ाई पे लड़ाई हो रही थी, हर बार कट किया जा रहा था। कुछ न कुछ तो प्रॉब्लम थी, तो मैं भी पूछने जा रहा था कि क्या प्रॉब्लम है?"

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif या विक्की कौशल, किसकी तरह दिखते हैं बेटे विहान? दादा शाम कौशल ने किया खुलासा

katrina kaif

मेरे रंग से उन्हें कुछ दिक्कत थी- नील नितिन मुकेश

नील नितिन मुकेश ने आगे किस्सा बताते हुए कहा, "मुझे बाद में किसी से मालूम पड़ा कि मेरे रंग से उन्हें दिक्कत थी। फिर मुझे पता चला कि मैं जैसे किरदार निभा रहा हूं तो उन्हें उससे दिक्कत है। तो वह कुछ न कुछ मस्ती कर रही थीं और ,मैं उससे बहुत ज्यादा नाराज हो रहा था, क्योंकि मैंने उसी समय पर जॉनी गद्दार जैसा इंटेंस रोल किया था, मुझे लग रहा था मैं अच्छा कर रहा हूं, इससे बेहतर क्या करूं। मैं एक दिन एक शॉट कर रहा था, उसके बाद कटरीना कैफ ने मेरी क्लास लगा दी।"

katrina-neil

नील ने कहा मैंने मन में ठान लिया था कि अब मैं कटरीना से पूछकर ही रहूंगा कि उन्हें मुझसे क्या तकलीफ है। उन्होंने कहा, "मैंने उनसे जाकर बात की और गलतफहमी दूर करने की कोशिश की। बाद में मुझे पता चला कि वह मुझसे गुस्सा नहीं हैं, बल्कि नर्वस हैं,म क्योंकि न्यूयॉर्क से पहले उन्होंने सिर्फ कॉमेडी मूवीज की थी। बाद में हम दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई थी।" आपको बता दें कि न्यूयॉर्क का निर्देशन कबीर खान ने किया था, यह मूवी उस साल की बड़ी हिट मूवीज में शामिल थी।

यह भी पढ़ें- इस सुपरहिट फिल्म के सेट पर Katrina Kaif और Ranbir Kapoor के बीच शुरू हुई थी 'प्रेम की कहानी'? 17 साल बाद आया सच