इस सुपरहिट फिल्म के सेट पर Katrina Kaif और Ranbir Kapoor के बीच शुरू हुई थी 'प्रेम की कहानी'? 17 साल बाद आया सच
कटरीना कैफ और रणबीर कपूर के बीच डेटिंग की खबरों ने खूब ध्यान खींचा था। अब को-स्टार ने खुलासा किया ...और पढ़ें

रणबीर और कटरीना की लव स्टोरी पर को-स्टार का खुलासा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
रणबीर-कटरीना के रोमांस की अफवाहों पर बोला एक्टर
तीन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं रणबीर और कटरीना
सालों तक कटरीना और रणबीर ने किया था डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अभिनेत्री कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने एक साथ 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'जग्गा जासूस' और 'राजनीति' में काम किया था। जितनी उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी चर्चा में रही, उतना ऑफ-स्क्रीन रोमांस ने भी सुर्खियां बटोरी थीं।
कहा जाता है कि रणबीर कपूर और कटरीना कैफ ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था और उनके प्यार की दास्तां 17 साल पुरानी फिल्म से शुरू हुई थी। हालांकि, अब दोनों के को-स्टार ने इन अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाया है।
कटरीना-रणबीर की पहली फिल्म
रणबीर और कटरीना ने पहली फिल्म 2009 में रोम-कॉम ड्रामा 'अजब प्रेम की गजब कहानी' की थी। ऐसी खबरें थीं कि इसी फिल्म के सेट पर दोनों के बीच इश्क की शुरुआत हुई थी। अब एक्टर विश्वनाथ ने बताया है कि क्या वाकई सेट पर रियल लाइफ में दोनों के बीच रोमांस चलता था या नहीं।
क्या सेट पर था कटरीना-रणबीर का रोमांस?
विश्वनाथ ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में इन अफवाहों को खारिज कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि 'अजब प्रेम की कहानी', जो रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की मोहब्बत थी, उसी सेट से शुरू हुआ था। क्या देखा था आप ने सेट पर? इस पर एक्टर ने कहा-
सेट पर कुछ नहीं हो रहा था। सर, राजकुमार संतोषी जी बैठे हैं वहां, उनके सामने कुछ हो सकता है? सारेलोग वहां पर बहुत आज्ञाकारी बच्चे थे। राजकुमार संतोषी सर किंग हैं, शेर हैं वो। वो इतना अपनी कहानी और कैरेक्टर में लोगों को घुसाकर रखते थे और लोगों को बहुत पैंपर करते थे। ऐसा हमने कुछ नहीं देखा।
यह भी पढ़ें- करिश्मा-माधुरी के बाद Katrina Kaif करेंगी OTT पर डेब्यू, 'विहान' की मम्मी ने शुरू कर दी है तैयारी?
कटरीना की फिटनेस से हैरान थे रणबीर
कटरीना कैफ की फिटनेस की तारीफ करते हुए एक्टर ने कहा, "हम लोग ना, सब दोस्त और रणबीर खुद, कटरीना की डेडीकेशन और फिजिकल फिटनेस देखकर हैरान थे। एक सीन था जिसमें उन्हें एक बोट से सीढ़ी चढ़नी थी और ब्रिज पर पहुंचना था। कटरीना जी एकदम जल्दी चढ़ गईं। उन्होंने अपनी स्पीच पर भी बहुत मेहनत की। डेडीकेशन के मामले में कटरीना जी टॉप नंबर पर थे पूरी टीम में। हम लोगों ने बहुत मस्ती की।"
