विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Katrina Kaif और विकी कौशल की शादी के लिए इतने 'लाख' की राजस्थानी सोजत मेहंदी हो रही हैं तैयार, पढ़ें पूरी खबर

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Thu, 25 Nov 2021 08:37 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 06:36 AM (IST)

Katrina Kaif Vicky Kaushal Weddingकटरीना कैफ और विकी कौशल मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगेl इसके बाद दोनों राजस्थान में भव्य ...और पढ़ें

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: कटरीना कैफ और विकी कौशल को मेहंदी का सैंपल भेज दिया गया हैl
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: कटरीना कैफ और विकी कौशल को मेहंदी का सैंपल भेज दिया गया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैंl अब दुल्हन के लिए राजस्थान के जोधपुर जिले से सोजत मेहंदी का आर्डर दिया गया हैl विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों में शुरू हो गई हैl दोनों की शादी की तारीख नजदीक आ रही हैl बॉलीवुड के कलाकार इस शादी को लेकर काफी उत्सुक हैl

कहा जाता है कि विकी कौशल और कटरीना कैफ दिसंबर में राजस्थान में शादी करेंगेl विकी कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं और दोनों ने शादी के अंतिम दिन तक इसे बनाए रखने का निर्णय लिया हैl अब खबरों की मानें तो सोजत मेहंदी का आर्डर दिया गया हैl यह राजस्थान के जोधपुर जिले में बनती हैl यह पूरे विश्व में लोकप्रिय हैl यह कटरीना को उपहार के तौर पर दी जाएगीl

View this post on Instagram

A post shared by ⓀⒶⓉⓇⒾⓃⒶ ⓀⒶⒾⒻ'Ⓢ ⒻⒶⓃⒸⓁⓊⒷ (@katrinakaif._.fanclub)

बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के अनुसार कटरीना कैफ और विकी कौशल को मेहंदी का सैंपल भेज दिया गया हैl सोजत के कलाकार इसे बना रहे हैं और इसमें किसी भी प्रकार का केमिकल का उपयोग नहीं किया जाएगाl इसे हाथ से बनाया जाएगा और कटरीना को भेजा जाएगाl सोजत के एक मेहंदी कारोबारी का कहना है, 'कटरीना की शादी में लगने वाले मेहंदी की कुल खर्च ₹ 1 लाख तक आएगा लेकिन हम उनसे ₹1 भी नहीं लेंगेl'

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Katrina🧿 (@vickatclips)

यह भी कहा जा रहा है कि कटरीना कैफ और विकी कौशल मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगेl इसके बाद दोनों राजस्थान में भव्य शादी करने वाले हैंl कटरीना कैफ और विकी कौशल ने नो फोन पॉलिसी की घोषणा की हैl इसके अलावा दोनों ने एक एजेंसी भी हायर की हैl कटरीना कैफ और विकी कौशल अपनी शादी की तैयारियों को लेकर ब्रेक लिए हुए हैंl हालांकि शादी के बाद दोनों जल्द अपनी फिल्म की शूटिंग में जुट जाएंगे।