विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोविंदा के घर की 'बहू' को Shah Rukh की फिल्म के लिए मिले 30 हजार, आर्थिक तंगी के चलते करना पड़ा था ऐसा!

Published: Thu, 09 Apr 2026 04:08 PM (GMT+05:30)

90 के दशक में कई नई हीरोइनें आईं और इन्हीं में से एक थीं गोविंदा के परिवार से ताल्लुक रखने ...और पढ़ें

शाह रुख की इस फिल्म में नजर आईं थीं कश्मीरा

शाह रुख की इस फिल्म में नजर आईं थीं कश्मीरा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में गोविंदा वो एक्टर रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। गोविंदा भले ही अब फिल्मों में भले ही कम दिख रहे हों लेकिन वो चर्चा में जरूर रहते हैं। वहीं गोविंदा के परिवार में भी कई लोग ऐसे हैं, जो सिनेमा का हिस्सा रहे हैं, इन्हीं में से एक थीं गोविंदा के परिवार की वो सदस्य जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

शाह रुख की फिल्म के लिए मिले 30 हजार

गोविंदा (Govinda) के परिवार के जिस सदस्य की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) हैं। कश्मीरा गोविंदा के भांजे और एक्टर-कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं। 90 के दशक में कश्मीरा शाह कई फिल्मों में नजर आईं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कश्मीरा ने बताया कि कैसे उस दौर में वो शर्मिंदगी से बचने के लिए सेट पर जल्दी आती थीं।

यह भी पढ़ें- शाह रुख खान की King पर मंडराए संकट के बादल, इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से टली शूटिंग?

Kashmira

दरअसल कश्मीरा ने शाह रुख खान की फिल्म यस बॉस में काम किया था। इस फिल्म में कश्मीरा एक ग्लैमर्स रोल में नजर आईं थीं।

फिल्म में उन्होंने आदित्य पांचोली के अपोजिट काम किया। इस फिल्म के लिए कश्मीरा को करीब 30 हजार रुपए की फीस मिली थी। कश्मीरा को शर्मिंदगी महसूस होती थी कि शाह रुख जैसे स्टार के साथ वो काम कर रही हैं और वो सेट पर इसीलिए ऑटो रिक्शा से जल्दी आ जाती थीं। उस दौर में उनकी आर्थिक स्थित इतनी अच्छी नहीं थी।

kasshhhh

ऑटो-रिक्शा से सफर करती थीं कश्मीरा शाह

कश्मीरा शाह ने भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में इस पर बात की। 'भारती टीवी' के साथ बात करते हुए कश्मीरा ने अपने करियर और संघर्ष के दिनों को याद किया। कश्मीरा ने यहां बताया कि जब उन्हें शाह रुख खान और जूही चावला की ये फिल्म बड़ी मुश्किलों के बाद मिली थी। उस वक्त कश्मीरा संघर्ष कर रही थीं।

kashhh

इसी बीच उन्हें यस बॉस में एक अमीर लड़की का किरदार मिल गया। कश्मीरा के मुताबिक,

उस दौर में मैं संघर्ष ही कर रही थी। मैं जब फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर जाती थी तो देखती थी कि आदित्य पांचोली, शाह रुख खान और फिल्म के बाकी सितारे अपनी कार से आते थे। सभी को वैन मिली हुई थी और मुझे भी मिली थी, लेकिन जब मैं सेट पर जाती थी तो ऑटोरिक्शा से जाती थी। उस वक्त मेरे पास कार नहीं थी। मैं ऑटो को सेट से पहले ही रुकवा देती। फिर अपने एक मेकअप आर्टिस्ट को बुलाती थी और अपना सामान देती थी और मैं उसे कह देती थी कि किसी को बताना मत कि मैं ऑटो से आई हूं और कोई पूछे कि कार कहां तो कह देना को वो पार्किंग में खड़ी है।

कश्मीरा ने यहां ये भी कहा कि, उस दौरान उन्हें खूब संघर्ष करना पड़ा लेकिन बाद में उन्हें खूब सफलता मिली। कश्मीरा ने कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए। इसके अलावा वो कई फिल्मों में नजर भी आईं। इसके अलावा टीवी पर भी उन्होंने बिग बॉस समेत कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया।

kashw

आपको बता दें कि कश्मीरा शाह कॉमेडियन-एक्टर कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की पत्नी हैं। दोनों सालों से साथ हैं और दो बच्चों के माता-पिता भी हैं। फिलहाल कश्मीरा लाफ्टर शेफ (Laughter Chef) में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने रजनीकांत की 'जेलर 2' को इस वजह से किया मना, कैमियो करने वाले थे King