विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karwa Chauth 2024: पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी ये हीरोइनें, शादी के बाद मनाएंगी पहला करवा चौथ

Published: Sat, 19 Oct 2024 02:04 PM (IST)

20 अक्टूबर को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। बॉलीवुड हसीनाएं भी चाहे ...और पढ़ें

पहली बार करवा चौथ मनाएंगी बॉलीवुड की ये हसीनाएं। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
पहली बार करवा चौथ मनाएंगी बॉलीवुड की ये हसीनाएं। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बॉलीवुड एक्ट्रेस 20 अक्टूबर को मनाएंगी करवा चौथ
  2. बॉलीवुड में धूमधाम से सेलिब्रेट होता है करवा चौथ
  3. शादी के बाद कई अभिनेत्रियां मनाएंगी पहला करवा चौथ

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड हो या फिर टेलीविजन, ग्लैमर के लिए मशहूर अदाकाराएं चाहे जितनी भी मॉडर्न हो जाएं, लेकिन परंपराओं को निभाना नहीं भूलती हैं। बी-टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस हर साल अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का व्रत रखती हैं।

20 अक्टूबर को करवा चौथ सेलिब्रेट किया जाएगा। ऐसे में कई अभिनेत्रियां इस साल शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाएंगी। वे पहली बार अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी और रात में चांद को देखकर व्रत खोलेंगी। देखिए उन हसीनाओं की लिस्ट...

Radhika Merchant

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की छोटी बहू और अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। उन्होंने इसी साल 12 जुलाई को अनंत अंबानी के साथ सात फेरे लिए थे।

यह भी पढ़ें- Dhoom 4 में श्रद्धा कपूर निभाएंगी मुख्य किरदार? एक्ट्रेस ने फिल्म ऑफर किए जाने पर तोड़ी चुप्पी

Radhika Merchant with husband Anant Ambani- Instagram

Sonakshi Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली और दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पहली बार अपने पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। कपल ने इस साल 23 जून को सिविल मैरिज की थी। उनकी शादी खूब चर्चा में रही थी और अब उनके पहले करवा चौथ की झलकियों का इंतजार है।

Sonakshi Sinha with husband Zaheer Iqbal- Instagram

Taapsee Pannu

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने डेनमार्क के रहने वाले बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो (Mathias Boe) के साथ उदयपुर में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। उन्होंने पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की थी। अब वह पहली बार पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

Taapsee Pannu with husband Mathias Boe- Instagram

Kriti Kharbanda

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने 15 मार्च को दिल्ली में लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ शादी की थी। कपल का पहला करवा चौथ है। कृति पुलकित की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी।

Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda

Kriti Kharbanda with husband Pulkit Samrat- Instagram

Surbhi Chandna

इश्कबाज एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने 13 साल की डेटिंग के बाद बिजनेसमैन और ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा (Karan Sharma) के साथ इसी साल जयपुर में 2 मार्च को धूमधाम से शादी की थी। कल अभिनेत्री पहली बार पति के लिए निर्जला व्रत रखकर करवा चौथ मनाएंगी।

Surbhi Chandna with husband Karan Sharma- Instagram

Ira Khan

आमिर खान की बेटी आइरा खान ने 3 जनवरी 2024 को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी की थी। 27 साल की आइरा पहली बार नुपुर के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। 

Rakul Preet Singh

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसी साल 21 फरवरी को गोवा में शादी रचाई थी। उन्होंने एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ सात फेरे लिए थे। 

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani- Instagram

20 अक्टूबर को रकुल का पहला करवा चौथ होगा। वह अपने पति जैकी भगनानी के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। 

यह भी पढ़ें- उत्साह से भर देगा Singham Again का नया गाना, आंखें बंद करके सुनेंगे तो लगेगा सामने हैं 'महाबली हनुमान'