यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kartik Aaryan ने शेयर की अपने घर की एक झलक, बंगले से कम नहीं है करोड़ों का खरीदा आशियाना
भूल भुलैया की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन के सितारे सातवे आसमान पर हैं। फिल्म की सक्सेस के बाद एक्टर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद लगातार सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। इस फिल्म के बाद किसी और एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पा रही। भूल भुलैया 2, जिसे 2022 में बॉलीवुड की डूबती नैया का सहारा माना जा रहा है, इसमें कार्तिक आर्यन ने पहली बार कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। फिल्म की कहानी के साथ-साथ दर्शकों के बीच दोनों की जोड़ी भी हिट रही। यही वजह है मेकर्स दोनों को दूसरी फिल्म सत्य प्रेम की कथा' में भी साथ ले कर आ रहे हैं।
हाल ही में एक्टर ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले गणपति बप्पा के दर्शन करते हुए फोटो शेयर की। इस फोटो के जरिये कार्तिक आर्यन ने अपने नए घर की झलक भी दिखाई है।
View this post on Instagram
कार्तिक ने शेयर की घर की सुंदर झलक
एक्टर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर की तस्वीर शेयर की है। फोटो में देख सकते हैं कि एक्टर सिंपल लुक में हैं। वह सत्य प्रेम की कथा फिल्म की शूटिंग से पहले गणपति बप्पा के दर्शन करते देखे जा रहे हैं। फोटो में उनकी पेट कटोरी भी दिख रही है। घर के लुक की बात करें, तो दीवारों पर छोटे-छोटे सफेद फूल देखे जा सकते हैं। ऊपर की वॉल भी इस तरह सजाई गई है कि वह लुक में चार चांद लगा रही है। रूम में बालकनी भी है जिससे बाहर का बड़ा का व्यू दिखता है। घर की कीमत 1.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
दोबारा साथ नजर आएंगे कार्तिक-कियारा
सत्य प्रेम की कथा कार्तिक और कियारा की दूसरी अपकमिंग मूवी होगी। फिल्म की रिलीज डेट जून 2023 में फिक्स है। सत्य प्रेम की कथा के साथ ही कार्तिक शहजादा मूवी के लिए भी तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिखेंगे कृति सेनन। यह एक साउथ फिल्म का रीमेक है।
