Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Aaryan ने करण जौहर की दोस्ताना 2 से बाहर निकाले जाने पर दी सफाई, कहा- जब दो लोगों के बीच झगड़ा...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 05:51 PM (IST)

    Kartik Aaryan Karan Johar Dostana 2 कार्तिक आर्यन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। उनका फिल्म दोस्ताना 2 के सेट पर करण जौहर से झगड़ा हो गया था। अब उन्होंने इस विषय पर बात की है।

    Hero Image
    Kartik Aaryan Karan Johar Dostana 2: कार्तिक आर्यन फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kartik Aaryan Karan Johar Dostana 2: कार्तिक आर्यन को करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 से अचानक निकाल दिया गया था। इसके बाद वे चर्चा में आ गए थे। यह फिल्म कोरोना वायरस महामारी से पहले फ्लोर पर गई थी। फिल्म का कुछ हिस्सा शूट भी कर लिया गया था। हालांकि, करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच चीजें ठीक नहीं रही और उन्होंने इस फिल्म से हटना का निर्णय लिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिक आर्यन ने करण जौहर विवाद पर चुप्पी तोड़ी है

    कार्तिक आर्यन पर आरोप लगा कि वह अनप्रोफेशनल है। अब उन्होंने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि करण जौहर ने उन्हें अपने फिल्म दोस्ताना 2 से क्यों निकाल दिया। इस पर आप की अदालत में कार्तिक आर्यन ने सफाई देते हुए कहा है, यह कुछ समय पहले भी हुआ है लेकिन मैंने इस पर बात नहीं की है। मेरी मां ने मुझे सिखाया है कि यह मेरे संस्कार भी हैं कि जब दो लोगों के बीच झगड़ा होता है तो जो छोटा होता है उसे नहीं बोलना चाहिए। मैं इस बात में विश्वास रखता हूं। इसलिए मैंने इस बारे में कभी बात नहीं की।'

    यह भी पढ़ें: 'बाहुबली' की Tamannaah Bhatia रजनीकांत के साथ 'जेलर' में आएंगी नजर, फरवरी से होगी शूटिंग शुरू

    कार्तिक आर्यन ने क्या फिल्म पैसे के लिए छोड़ी

    जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने फिल्म क्या इसलिए छोड़ी क्योंकि उन्होंने ज्यादा पैसों की मांग की थी। इस पर कार्तिक आर्यन ने कहा, 'यह चाइनीज खुसफुसाहट की तरह है। ऐसा कुछ नहीं है। मैंने पैसे की वजह से फिल्म नहीं छोड़ी। मैं लालची हूं लेकिन कहानियों का, पैसों का नहीं।' उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में कुछ बदलाव किए गए थे जो कि उन्हें पसंद नहीं आए थे।

    यह भी पढ़ें: Rajkumar Santoshi on Gandhi Godse Ek Yudh: मैं किसी का पक्ष नहीं लेता: राजकुमार संतोषी

    कार्तिक आर्यन के अब करण जौहर से अच्छे रिश्ते हैं

    कार्तिक आर्यन ने आगे यह भी कहा कि उनके अब करण जौहर से अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने उनकी फिल्म शहजादा के ट्रेलर पर शुभकामनाएं भी दी थी। वे जल्द आशिकी 3 में नजर आएंगे। उन्हें हाल ही में फ्रेडी में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा अलाया फर्नीचरवाला की भी अहम भूमिका है।