विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanuman Ansh के बाद पर्दे पर दिखेगी 'करणी माता' की कहानी, नवरात्रि पर Karnika फिल्म का हुआ ऐलान

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:53 PM (IST)

हनुमान अंश के बाद अब सिनेमाघरों में 'करणी माता' (Karni Mata) की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म का टाइटल और पहला लुक रिवील हो गया है।

करणी माता पर बन रही है फिल्म

करणी माता पर बन रही है फिल्म

HighLights

  1. करणी माता पर बन रही है फिल्म

  2. राजस्थान में होगी फिल्म की शूटिंग

  3. कर्णिका की रिलीज डेट भी आई सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा पर आधारित डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की सफलता के बाद कई डिवोशनल फिल्मों का ऐलान हुआ। अब बड़े पर्दे पर करणी माता (Karni Mata) की भी कहानी दिखाई जाएगी।

शरद नवरात्रि (Sharad Navratri) के मौके पर करणी माता पर आधारित फिल्म 'कर्णिका' (Karnika) की अनाउंसमेंट की गई है। यह फिल्म कब सिनेमाघरों में आएगी, इसका खुलासा भी हो गया है। साथ ही फिल्म की पहली झलक भी दिखाई गई है।

करणी माता पर बनी फिल्म का ऐलान

17 अक्टूबर को करणी माता के 639वें जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भूषण कुमार की टी-सीरीज और राज शांडिल्य की कथावाचक फिल्म्स ने अपनी आने वाली फिल्म 'कर्णिका' की घोषणा की है। यह ऐलान शरद नवरात्रि के पावन दिनों में की गई है, जो इसे और भी खास बनाती है। नवरात्रि के सातवें दिन करणी माता का जन्मोत्सव मनाया जाता है। 

हिंगलाज माता का अवतार मानी जाती हैं करणी माता

मां 'करणी माता' राजस्थान की सबसे पूजनीय देवियों में से एक हैं। 'कर्णिका' बड़े पर्दे पर मां करणी माता की अद्भुत विरासत को पेश करेगी। भक्त उन्हें हिंगलाज माता का अवतार मानते हैं। 14वीं सदी की एक योद्धा संत के रूप में जानी जाने वाली मां करणी माता का जीवन साहस, आध्यात्मिक ज्ञान और अटूट आस्था का प्रतीक था। अब उनकी इसी आध्यात्मिक सफर को पर्दे पर दिखाया जाएगा। 

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

कहां-कहां होगी फिल्म की शूटिंग? 

'कर्णिका' फिल्म में कौन-कौन होगा, अभी स्टार कास्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म की कास्टिंग पर काम चल रहा है। दूसरी ओर डायरेक्टर को लेकर भी बातचीत चल रही है। हालांकि, फिल्म के शूटिंग स्पॉट तय हो गए हैं। यह फिल्म राजस्थान के देशनोक, बीकानेर और जोधपुर में शूट होगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2027 में शुरू होगी और इसी साल फिल्म बड़े पर्दे पर भी आ सकती है। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar की 'यलीना' को मिल गई बड़ी फिल्म, Ram Charan की अपकमिंग थ्रिलर में लीड रोल निभाएंगी सारा अर्जुन?

यह भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की Raaka का हिस्सा बनने की खबरों पर Mrunal Thakur ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे यह बात...'