यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्रिसमस पर 47 साल की करिश्मा कपूर ने शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीर, फोटो शेयर कर लिखा, 'क्या फर्क पड़ता है कि...'
Karisma Kapoor Bold Photo एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने क्रिसमस पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक बेहद हॉट एंड सिजलिंग ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Karisma Kapoor Bold Photo: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। करिश्मा भले ही आज फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं कि लेकिन 90 से 2000 के दशक में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों को फैंस आज भी बेहद पसंद करते हैं। करिश्मा को अक्सर उनकी गर्लगैंग संग पार्टी और मस्ती करते देखा जाता है। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज देती हैं। इसी बची करिश्मा ने अपनी एक हॉट तस्वीर शेयर कर फैंस को एक खास संदेश दिया है। इस तस्वीर को उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं।
करिश्मा कपूर ने हॉट एंड सिजलिंग तस्वीर की हैं शेयर
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने क्रिसमस पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक बेहद हॉट एंड सिजलिंग तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में रेड चेक शर्ट पहन कर क्रिसमस ट्री के पास जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने नजर का चश्मा लगाया हुआ है। उन्होंने अपने हाथ में एक कॉफी मग पकड़ा हुआ है और उनके मुंह में स्ट्रो सा नजर आ रहा है। इस दौरान करिश्मा काफी नॉटी नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
करिश्मा कपूर की तस्वीर को फैंस कर रहे हैं बेहद पसंद
इस फोटो को शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, 'क्या फर्क पड़ता है कि मैं शरारती थी या अच्छी? हालांकि मैं इस साल केवल अच्छी रही हूँ। सभी को क्रिसमस की बधाई ! स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें।' करिश्मा कपूर की इस तस्वीर को फैंस हमेशा की तरह ही बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स उन्हें अपनी ऑल टाइम फेवरेट बता रहे हैं। तो कुछ उनसे फिर से शरारती बनने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं। अबतक इस तस्वीर को काफी व्यूज मिल चुके हैं।
View this post on Instagram
करिश्मा कपूर को आखिरी बार वेब सीरीज ‘मेटलहुड’ में देखा गया था
करिश्मा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड में अपने 30 साल पूरे किए हैं। उन्होंने साल 1991 में ‘प्रेम कैदी’ फिल्म् से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने नीलिमा का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन मुरली मोहन राव ने किया था। वहीं अभिनेत्री को आखिरी बार स्क्रीन पर साल 2020 में आई वेब सीरीज ‘मेटलहुड’ में देखा गया था।