Karisma Kapoor को आई बीते दिनों की याद, वीडियो शेयर कर कहीं ये बात
मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर को ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। अब उन्होंने गुरूवार को अपने हिट गानों की एक फ्लैशबैक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो अपने बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर को 90 से 2000 के दशक में ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। अब उन्होंने गुरूवार को अपने हिट गानों की एक फ्लैशबैक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो अपने बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया है।
इस वीडियो को नब्बे और 2000 के दशक की 'कुली नंबर 1', 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'जुडवा', 'हम साथ साथ है', 'राजा बाबू', 'अंदाज अपना अपना', 'हीरों नंबर' और 'राजा हिंदुस्तानी' जैसी सुपरहिट फिल्मों सॉन्ग का मैश अप दिख रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 90 के दशक की यादें। अभिनेत्री के इस वीडियो को उनके फैंस इंस्टाग्राम पर जमकर लाइक कर रहे हैं।
वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर अभिनेता संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर, मलाइका अरोड़ा, रिया कपूर और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। साथ ही फैंस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
हाल ही में उन्हें बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की लंच पार्टी में अपनी छोटी बहन करीना कपूर खान और उनके गर्ल्स गैंग के साथ स्पॉट किया गया था। उनकी पार्टी की तस्वीरों को मनीष ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें वो ब्लैक कलर की ड्रैस में बेहद आकर्षित दिख रही हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में उनके बॉलीवुड करियर को 30 साल पूरे हुए हैं। उनके पहली फिल्म ‘प्रेम कैदी’ 21 जून, 1991 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने नीलिमा का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन मुरली मोहन राव ने किया था। वहीं अभिनेत्री को आखिरी बार स्क्रीन पर साल 2020 में आई वेब सीरीज ‘मेटलहुड’ में देखा गया था।