विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karishma Kapoor ने एक्स हसबैंड संजय कपूर संग मनाया बेटे का बर्थडे, वायरल हुई वीडियो

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 12 Mar 2023 07:34 PM (IST)

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने आज यानी 12 मार्च को अपने बेटे कियान राज कपूर मना रही है। इस मौके ...और पढ़ें

Sunjay Kapur, Sanjay Kapoor, Sanjay Kapoor And Karishma Kapoor, Karishma Kapoor Son, Priya Sachdev, Karisma Kapoor Husband, Karishma Kapoor Daughter
Sunjay Kapur, Sanjay Kapoor, Sanjay Kapoor And Karishma Kapoor, Karishma Kapoor Son, Priya Sachdev, Karisma Kapoor Husband, Karishma Kapoor Daughter

नई दिल्ली, जेएनएन।  Karisma Kapoor: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने आज यानी 12 मार्च को अपने बेटे कियान राज कपूर का 13वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में बेटे का जन्मदिन मनाया।

इस दौरान करिश्मा कपूर और उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर एक साथ नजर आए। करिश्मा और संजय को लंबे समय बाद पब्लिकली साथ देखा गया है। हालांकि, वे अकेले नहीं थे क्योंकि संजय की पत्नी प्रिया सचदेव और उनके बच्चे भी उनके साथ थे।

करिश्मा और संजय ने साथ मनाया बेटे का जन्मदिन

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे संजय कार से आते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे अजरियास कपूर का हाथ थामे रेस्टोरेंट में एंट्री करते है। उनकी पत्नी प्रिया अलग से वेन्यू में आईं, जबकि करिश्मा, कियान के साथ वहां पहुंचीं। संजय कपूर ने भले ही तलाक ले लिया हो लेकिन, वह बच्चों के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते है। वह अपने दोनों बच्चों का ख्याल भी रखते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

करिश्मा कपूर ने दी बधाई

करिश्मा कपूर ने कियान के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर लिखा- जब आपका बेटा ऑफिशियली टीनएज हो जाए और आप फिर भी उसे गले लगाना ना भूले। वहीं, करीना ने भी कियान को बर्थडे विश करते हुए एक फोटो शेयर  और लिखा- 'हैप्पी बर्थडे किउ। हमारे लड़कों के लिए हमेशा के लिए बिग ब्रदर.. लव यू सो मच!'  

13 साल बाद टूटा था रिश्ता

करिश्मा ने 2003 में संजय कपूर से शादी की थी।  दोनों की शादी पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों से हुई थी। संजय कपूर की यह दूसरी शादी थी, इससे पहले उन्होंने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। करिश्मा कपूर ने शादी के 13 साल बाद संजय कपूर के अलग होने का फैसला किया और उन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया था। करिश्मा के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव के साथ तीसरी शादी कर ली है और अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- लाइव परफॉर्मेंस में खिलाड़ी अंदाज में अक्षय कुमार ने मौनी रॉय को हवा में उठाया, वीडियो हो रहा है वायरल