Kareena Kapoor हुईं मुंबई पुलिस के क्रिएटिविटी के मुरीद, इंस्टा स्टोरी में शेयर की ये मजेदार मीम
मुंबई पुलिस ने कुछ मजेदार बॉलीवुड मीम्स शेयर किए हैं। जिसमें करीना और सैफ के नाम का भी पोस्टर है। करीना को ये क्रिएटिविटी इतनी पंसद आई उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी के रूप में शेयर कर दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई पुलिस हमेशा से अपने अनूठे अंदाज में लोगों को जागरुक करने के लिए फेमस है। इस बार मुंबईकर को कोरोना से बचाने के लिए कमर कम चुकी मुंबई पुलिस ने कुछ मजेदार बॉलीवुड मीम्स शेयर किए हैं। मुंबई पुलिस की ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गए ये मीम्स लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स को भी काफी पंसद आ रहे हैं।
हाल ही में उनके ट्विटर हैंडल से कुछ मीम्स ट्वीट किए गए जिनमें देव आनंद , माधुरी दीक्षित, गोविंदा , अभिषेक बच्चन , करीना कपूर खान और सैफ अली खान का जिक्र किया गया।
करीना ने शेयर किया ये मीम
अब मुंबई पुलिस ने इसका पार्ट 2 रिलीज किया है। जिसमें करीना और सैफ के नाम का भी पोस्टर है। करीना को ये क्रिएटिविटी इतनी पंसद आई उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी के रूप में शेयर कर दिया। इस पोस्टर में करीना कपूर खान और सैफ अली खान को साथ में दिखाया गया है और इसके कैप्शन में मुंबई पुलिस ने लिखा- अगर तुम मास्क नीचे 'करीना' तो बहुत 'Un-Saif' सिचुएशन हो सकता है।
अपनी कार्यकुशलता के लिए वर्ल्ड फेमस मुंबई पुलिस ने इसके लिए #BeBollyGood नाम से मुहीम चलाई है जिसके तहत वो एक्टर के पोस्टर के साथ लोगों को नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। मुंबई पुलिस की क्रिएटिव मीम्स को देखकर आप कहेंगे वहा!
''Picture abhi baaki hai mere dost"
Thank You Mumbaikars for writing such a Bollygood script of this superhit sequel.#BeBollyGood #TakingOnCorona pic.twitter.com/yUlmSZ0TOL— Mumbai Police (@MumbaiPolice) May 23, 2021
आयुष्मान खुराना के नाम का ये मीम देख कर तो आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।सबसे मजेदार बात ये है कि आयुष्मान ने ये मीम खुद लाइक की और कमेंट किया 'शहर के सारे विक्की डोनर प्लीज मुंबई पुलिस की बात सुनिए, और बाहर जाने की बेवकूफियां ना करो, आपको काफी समय मिलेगा अपनी प्यारी बिंदू से बात करने के लिए अभी टाइम नहीं है कि हम नौटंकी साला बने और रिस्क लें। फिलहाल शुभमंगल और ज्यादा सावधान।