Taimur Ali Khan को एक्टर नहीं क्रिकेटर बनाना चहती हैं Kareena Kapoor
आमतौर पर बॉलीवुड स्टार्स यही चाहते हैं कि उनके बच्चे भी एक बड़े होकर एक्टर बनें। बॉलीवुड में अपने बच्चों को डेब्यू कराने के लिए स्टार्स भी बड़े पापड़ बेलते हैं। लेकिन...
नई दिल्ली, जेएनएन। आमतौर पर बॉलीवुड स्टार्स यही चाहते हैं कि उनके बच्चे भी एक बड़े होकर एक्टर बनें। बॉलीवुड में अपने बच्चों को डेब्यू कराने के लिए स्टार्स भी बड़े पापड़ बेलते हैं। लेकिन तैमूर अली खान की मां यानी करीना कपूर खान ऐसा नहीं चाहती हैं। करीना चहाती हैं कि उनका बेटा एक क्रिकेटर बने।
करीना इस समय डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस (Dance India Dance) 7' को जज कर रही हैं। हाल में शो में कपिल देव मेहमान बनकर पहुंचे। शो में उन्होंने जमकर मस्ती की। इस दौरान करीना कपूर काफी एक्साइटेड नजर आईं। यहां उन्होंने बताया कि वो भी अपने बेटे तैमूर को क्रिकेटर बनाना चाहती हैं। करीना ने कपिल देव से एक बैट पर ऑटोग्राफ भी लिया।
वैसे आपको याद होगा कि वर्ल्ड कप 2019 के दौरान तैमूर की फोटो काफी वायरल हुई थी। उस फोटो में वो इंडिया की टीशर्ट पहनकर टीम चियर कर रहे थे।
आपको बता दें कि करीना के बेटे तैमूर की पॉपुलैरिटी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। उन क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ दिन पहले तैमर की लंदन से एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो बर्फ पर मस्ती करते नजर आ रहे थे। इस दौरान करीना भी उनके साथ थीं जो उनके साथ मस्ती कर रही थीं। अब एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट की बात करें तो इस वक्त वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ इरफान खान लीड रोल में होंगे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप