Kareena Kapoor Khan ने शेयर की दादा-दादी राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की थ्रोबैक फोटो, देंखे वायरल तस्वीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव है। वो अक्सर अपने बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दादा दादी की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव है। वो अक्सर अपने बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दादा दादी की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की हैं।
इस तस्वीर को करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में उनके दादा राज कपूर और दादी कृष्णा राज कपूर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस फोटो को इंस्टा. स्टोरी पर शेयर लिखा, दादा-दादी और एक हार्ट की इमोजी भी शेयर की है।
इस फोटो को करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। जहां से क्रॉप कर करीना अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इस पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम फैंस से कोविड-19 में लोगों की मदद कर रहे एनजीओं और फाउंडेशन को अपनी क्षमता के अनुरूप आर्थिक सहयता करने का आग्रह किया था। हाल ही मदर्स डे के मौके पर उन्होंने अपने मां के साथ के फोटो शेयर किया था। इस फोटो में वो ब्लैक कलर की ड्रेस में मुस्कुराती नजर रही हैं। फोटो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘शक्ति से शक्ति तक।’
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। लॉकडाउन के खुलने के एक बार फिर शूटिंग को शुरु कर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब फिल्म को इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जा सकता है।