‘डांस इंडिया डांस’ के सेट पर जब सबके सामने रोने लगीं Kareena Kapoor, देखें वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर वैसे तो अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं लेकिन इस वक्त वो डांस रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर वैसे तो अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस वक्त वो डांस रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। करीना इस शो में जज हैं। वैसे तो एक्ट्रेस को सेट पर हमेशा मस्ती के मूड में देखा जाता है, लेकिन हाल ही में डी.आई.डी के मंच पर कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद हर शख्स रोने लगा। करीना कपूर से लेकर शो के दूसरे जज बॉस्को भी फूट-फूटकर रोने लगे।
जी टीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करीना और बॉस्को रोते नजर आ रहे हैं। ये एपिसोड इस वीकेंड टेलीकास्ट किया जाएगा। दरअसल, होगा यूं कि शो के एक कंटेस्टेंट मकूल इस बार पिता और बेटे के रिश्ते की थीम पर परफॉर्म करेंगे। ये देखकर बॉस्को अपने पिता को याद कर भावुक हो जाएंगे और रोने लगेंगे। जिन्हें देखकर करीना कपूर की आंखों में भी आंसू आ जाएंगे। देखें वीडियो
Mukul's heart touching spectacular performance was once Bosco and his father's reality! 😥
Tune in to #ZeeTV this Sat-Sun at 8 pm to watch the #Bachpan Special of #DanceIndiaDance - #BattleOfTheChampions.#DanceKaJungistaan #Bosco #Raftaar #KareenaKapoorKhan #KaranWahi pic.twitter.com/WJUtYxUeOo — Zee TV (@ZeeTV) August 28, 2019
कुछ दिन पहले करीना कपूर ने शो में अपने क्रश के बारे में खुलासा किया था। दरअसल, शो के एंकर करण वाही (एंकर) ने करीना से उनके क्रश का नाम पूछा तो एक्ट्रेस बताया, 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'आशिकी’ में लीड रोल निभाने वाले राहुल रॉय उनके क्रश रहे हैं। नाम बताने के साथ करीना ने ये भी बताया कि राहुल रॉय के लिए उन्होंने 'आशिकी' 8 बार देखी थी।
करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह लैकमे फेशन वीक 2019 में जलवा बिखेरती नजर आई थीं। इसके अलावा फिलहाल वो 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग कर रही हैं। ये फिल्म साल 2017 में आई इरफान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' का रीमेक है। इस फिल्म में करीना पुलिस अफसर का किरदार निभाएंगी। उनके साथ इरफान खान लीड रोल में होंगे।
ये भी पढ़ें : Kareena Kapoor Khan कर रही थीं शूटिंग और सेट पर पहुंच गए ये खास मेहमान, देखिए तस्वीर