Move to Jagran APP

Manish Malhotra की लंच पार्टी में अपने गर्ल्स गैंग के साथ पहुंची करीना कपूर खान, दिखा ग्लैमरस लुक

बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मंगलवार को अपने घर लंच पार्टी का आयोजन किया जिसमें कई सेलिब्रिटिज ने शिरकत की। अपने घर आयोजित लंच पार्टी की तस्वीरें मनीष मल्होत्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Tue, 29 Jun 2021 10:29 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jun 2021 10:29 PM (IST)
Manish Malhotra की लंच पार्टी में अपने गर्ल्स गैंग के साथ पहुंची करीना कपूर खान, दिखा ग्लैमरस लुक
Kareena Kapoor Khan arrives with her girls gang at Manish Malhotra lunch party, shows off her glamorous look.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मंगलवार को अपने घर लंच पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई सेलिब्रिटिज ने शिरकत की। अपने घर आयोजित लंच पार्टी की तस्वीरें मनीष मल्होत्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ ही पैपराजी फोटोग्राफर ने भी कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कई फेमस सेलेब्स को पार्टी से आते हुए स्पॉट किया है।

loksabha election banner

मनीष मल्होत्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर करीना के गर्ल्स गैंग की तस्वीर शेयर की है, जिसमें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि चारों ने मिल पार्टी के दौरान खूब मस्ती की है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

इन तस्वीरों में करीना कपूर ब्लैक कलर के बॉलीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। करिश्मा कपूर ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और मलाइका अरोड़ा रेड कलर की प्रिंटेड ड्रेस में दिख रही हैं। साथ ही अमृता ब्लैक टीशर्ट और जींस में दिखाई दे रही हैं। वहीं मनीष मल्होत्रा व्हाइट कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं।

Manish

Manish 1

करीना के गर्ल्स गैंग के अलावा पार्टी में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी समायरा साहनी भी नजर आ रही थी। बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था।

लॉकडाउन के खुलने के एक बार फिर शूटिंग को शुरु कर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब फिल्म को इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा करीना करण जौहर की ‘तख्त’, ‘वीरे दी वेडिंग 2’ और हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही एक अनटाइटल्ड मूवी में भी दिखाई देंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.