यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kareena Kapoor: 'सेलिब्रेशन का तरीका थोड़ा कैजुएल है', Women's Day पर भूलकर भी मिस न करें करीना कपूर का वीडियो
करीना कपूर खान फिल्म इंडिस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। अपने बिंदास अंदाज के लिए बेबो काफी जानी ...और पढ़ें

HighLights
- करीना कपूर ने ऐसे मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
- सामने आया करीना का लेटेस्ट वीडियो
- एक्ट्रेस ने ऐसे सेलिब्रेट किया वुमेन्स डे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Women's Day 2024: दुनियाभर में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिलाओं के प्रति सम्मान और उनकी महत्वत्ता को मद्देनजर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। हिंदी सिनेमा में भी वुमेन्स डे की धूम मची हुई है और तमाम सेलेब्स इस लेकर अपने फैंस को सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं।
इस कड़ी में नया नाम करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का शामिल हो रहा है, जिन्होंने इंटरनेशनल वुमेंस डे का जश्न निराले अंदाज में मनाते हुए, एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। आलम ये है कि अब द क्रू (The Crew) एक्ट्रेस का वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।
सामने आया करीना कपूर का मजेदार वीडियो
अपने बिंदास अंदाज के लिए करीना कपूर काफी जानी जाती हैं। प्रशंसकों को एंटरटेन करने के लिए करीना कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं और इस महिला दिवस पर भी उन्होंने ऐसा ही किया है। करीना ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीना अपने दोस्त और टीम के साथ खाना खाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है- महिला दिवस वह करके मनाओ, जिसे करने सबसे ज्यादा आंनद आता हो। जैसे मुझे खाना खाने में और अपना पसंदीदा गाना सुनना। हमारे क्रू की तरफ से आप सभी को इंटरनेशनल वुमेंस डे की शुभकामनाएं।
View this post on Instagram
बता दें करीना के इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी अपकमिंग फिल्म द क्रू का लेटेस्ट सॉन्ग नैना बजता हुआ सुनाई दे रहा है। फैंस को करीना का ये वीडियो और सेलिब्रेशन का तरीका काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
.jpg)
जल्द ही रिलीज होगी करीना की द क्रू
ओटीटी फिल्म जाने जान के बाद बहुत जल्द करीना कपूर फिल्म द क्रू में नजर आने वाली हैं। निर्माता एकता कपूर की इस मूवी को ट्रेलर को काफी सराहा गया है। ऐसे में गौर किया जाए द क्रू की रिलीज डेट की तरफ तो ये फिल्म 29 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।
