Kareena Kapoor Christmas Party: करीना कपूर के घर हुई क्रिसमस पार्टी में दिखा पूरा कपूर खानदान, देखें तस्वीरें
Kareena Kapoor Christmas Party इन फोटो में सैफ अली खान लोलो रणबीर कपूर आलिया तारा सुतारिया आदर जैन अरमान जैन और निशा मल्होत्रा नजर आ रही हैl फोटो में नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी को मिस करने की भी बात कही गई हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने क्रिसमस के अवसर पर कपूर खानदान के वार्षिक भोज की तस्वीरें शेयर की हैl इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सैफ अली खान, आदर जैन और तारा सुतारिया जैसे कलाकार नजर आ रहे हैंl करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने कई तस्वीरें शेयर की हैl
इन फोटो में सैफ अली खान, लोलो, रणबीर कपूर, आलिया, तारा सुतारिया, आदर जैन, अरमान जैन और निशा मल्होत्रा नजर आ रही हैl फोटो में नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी नहीं हैl करीना कपूर ने लिखा है, 'और यह चलता रहाl हमारी फैमिली साथ हैl सभी का कोरोनावायरस टेस्ट हुआ हैl सभी ठीक हैl क्रिसमस की बधाईl'
नीतू कपूर आंटी और रिद्धिमा कपूर को मिस कर रहे हैंl' इस मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के एक्सप्रेशन देखने लायक हैl रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को गले लगा रखा थाl करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैl करीना ने अलग-अलग लोगों के साथ फोटो खिंचवाई हैl करीना ने अपने घर पर एक शानदार पार्टी दी इसमें सैफ अली खान, इब्राहिम अली खान, समाइरा, सोहा अली खान और कुणाल खेमू मौजूद थेl करीना कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl बॉलीवुड के कई कलाकार क्रिसमस मना रहे हैं और अपने फैंस और दर्शकों को बधाई दे रहे हैंl
सैफ और करीना कुछ हफ्ते पहले ही धर्मशाला से वापस मुंबई आए है। सैफ हिमाचल प्रदेश में अर्जुन कपूर के साथ अपनी आगामी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग कर रहे थे, जहां करीना भी उनके साथ थी। करीना जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं, उन्होंने इस साल की शुरुआत में 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग भी शुरू की थी। यह फिल्म आगामी वर्ष 2021 में रिलीज होने के लिए तैयार है और इस फिल्म में करीना कपूर और आमिर खान की अहम भूमिका होगी।