Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonam Kapoor के जन्मदिन पर करीना कपूर और मलाइका ने यूं लुटाया प्यार, शेयर की फैशन क्वीन कीं खास तस्वीरें

    सोनम कपूर ( Sonam Kapoor ) पति आनंद आहूजा ( Anand Ahuja ) के साथ लंदन में अपना जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की फोटोज भी वायरल हो रही हैं। सोनम का पूरा सोशल मीडिया जन्मदिन की बधाइयों से भर गया है । वहीं अब करीना कपूर ने भी अपनी दोस्त को जन्मदिन पर बधाई दी हैं।

    By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Sun, 09 Jun 2024 05:27 PM (IST)
    Hero Image
    Sonam Kapoor Happy Birthday (Photo Credit Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की फैशन क्वीन एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर हुआ था।

    इस खास मौके पर एक्ट्रेस को परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों के साथ-साथ फैंस से भी ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोनम का पूरा सोशल मीडिया जन्मदिन की बधाइयों से भर गया है। वहीं अब एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी उन्हें विश किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor के बर्थडे पर भाई अर्जुन कपूर ने लुटाया प्यार, अनिल कपूर ने बेटी के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट

    करीना कपूर ने दी जन्मदिन की बधाई

    सोनम कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में यूं तो कई दोस्त हैं, लेकिन सबसे खास करीना कपूर है। दोनों ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में भी एक साथ काम किया हुआ है। ऐसे में बेबो ने अपनी डार्लिंग की खास फोटो शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। करीना ने मोनोक्रोमैटिक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोनम। आपसे प्यार करती हूं और आपको सारी खुशियां मिले। इसी के साथ रेड कलर का हार्ट इमोजी भी बनाया है।

    मलाइका अरोड़ा ने किया विश

    करीना कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा ने भी सोनम को जन्मदिन की बधाई दी हैं। मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सोनम की तस्वीर साझा की और लिखा, "हैप्पी बर्थडे डियर, सबसे अच्छा साल हो"।

    इस तरह सोनम ने मनाया अपना जन्मदिन

    देर रात सोनम ने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी साझा की है। एक्ट्रेस को पति आनंद आहूजा ने एक खास तोहफा मिला है। आनंद ने अपनी बीवी को रबींद्रनाथ टैगोर की लिखी किताब गीतांजलि गिफ्ट की है।

    एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किताब की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरे अमेजिंग पति से मिला बर्थडे गिफ्ट। टैगोर की लिखी फर्स्ट एडिशन गीतांजलि इंग्लिश में ट्रांसलेटेड है, धन्यवाद आनंद। मुझे नहीं पता कि मैं क्या करूं जो आप डिजर्व करते हैं। "

    सोनम कपूर की आने वाली फिल्म

    सोनम कपूर आखिरी बार क्राइम थ्रिलर 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं। 'ब्लाइंड' 7 जुलाई 2023 को रिलीज हुई थी। सोनम ज्लद ही 'बैटल फॉर बिटोरा' में दिखाई देंगी।

    यह भी पढ़ें-  Sonam Kapoor को बर्थडे पर पति आनंद आहूजा से मिला इतना कीमती तोहफा, लंदन में यूं किया सेलिब्रेट