Move to Jagran APP

आखिरकार इस तरह नेपाल पहुंचे करणवीर बोहरा, पहले नहीं मिली थी फ्लाइट में बैठने की इजाजत

Karanvir Bohra Nepal Trip करणवीर बोहरा आखिरकार नेपाल पहुंच गए हैं। इससे पहले उन्हें दिल्ली में नेपाल की फ्लाइट में बैठने से रोक दिया गया था।

By Mohit PareekEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 01:51 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 01:51 PM (IST)
आखिरकार इस तरह नेपाल पहुंचे करणवीर बोहरा, पहले नहीं मिली थी फ्लाइट में बैठने की इजाजत
आखिरकार इस तरह नेपाल पहुंचे करणवीर बोहरा, पहले नहीं मिली थी फ्लाइट में बैठने की इजाजत

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर करणवीर बोहरा आखिरकार नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच गए हैं। दरअसल, एक्टर को इससे पहले नई दिल्ली एयरपोर्ट पर दस्तावेज में कमी होने की वजह से नेपाल जाने से रोक दिया गया था, लेकिन अब वो नेपाल पहुंच गए हैं। करणवीर ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि नेपाल में पहुंच गए हैं।

loksabha election banner

क्यों रोका गया था?

दरअसल, करणवीर बोहरा मुंबई से दिल्ली आने के बाद दिल्ली से नेपाल जाने वाली फ्लाइट में बैठने वाले थे। तभी उन्हें पूरे दस्तावेज ना होने की वजह से रोक लिए गए थे। करणवीर के अनुसार, उनके पास आधार कार्ड था और आधार कार्ड को नेपाल जाने के लिए वैध नहीं माना गया, जिसके बाद उन्हें रोक दिया गया। दरअसल, भारतीय नागरिकों के लिए नेपाल में आधार को एक वैध पहचान दस्तावेज नहीं माना जाता है। ऐसे में उन्हें सिर्फ आधार कार्ड के साथ नेपाल जाने की इजाजत नहीं दी गई।

उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी और एयर इंडिया ने करणवीर की शिकायत नेपाल जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज की लिस्ट भी भेजी। इस पर करणवीर ने कागज ना होने की गलती मानी, लेकिन साथ ही में अधिकारियों की भी गलती बताई। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर ही अधिकारी रोक देते तो इतनी दिक्कत नहीं होती।

कैसे पहुंचे नेपाल?

दिल्ली में रोके जाने के बाद उन्होंने मुंबई से किसी के साथ अपना पासपोर्ट मंगवाया। उसके बाद वो दिल्ली से पासपोर्ट लेकर नेपाल रवाना हुए। अब उन्होंने नेपाल जाने के बाद इसकी जानकारी दी है। बता दें कि करणवीर अभी कसिनो की शूटिंग के लिए नेपाल गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.