विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karan Johar On Hindi Language: करण जौहर को जानें क्यों हिंदी में बातचीत लगती थी डाउन मार्केट और...

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sun, 31 Jul 2022 05:42 PM (IST)

Karan Johar On Hindi Language करण जौहर की जल्द फिल्म लाइगर रिलीज होने वाली हैl इस फिल्म का निर्माण उन्होंने ...और पढ़ें

Karan Johar On Hindi Language: करण जौहर ने लाइगर फिल्म प्रोड्यूस की हैl
Karan Johar On Hindi Language: करण जौहर ने लाइगर फिल्म प्रोड्यूस की हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl Karan Johar On Hindi Language: फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर की जल्द फिल्म लाइगर हिंदी भाषा में रिलीज होने वाली है लेकिन क्या आप जानते हैं, हिंदी भाषा में फिल्म बनाने और उसका निर्माण करने वाले करण जौहर हिंदी को डाउन मार्केट और अनकूल बता चुके हैंl ऐसा उन्होंने आदित्य चोपड़ा की हिंदी पर टिप्पणी करते हुए कहा थाl

आदित्य चोपड़ा करण जौहर से हिंदी में बात करते थे जो कि उन्हें पसंद नहीं था

करण जौहर ने अपनी आत्मकथा 'एन अनसूटेबल बॉय' में स्टार किड्स के साथ बड़े होने के बारे में बताया हैl उन्होंने बताया है कि क्यों उन्हें आदित्य चोपड़ा के साथ घूमना पसंद नहीं थाl करण जौहर लिखते है कि आदित्य चोपड़ा उनसे हिंदी में बात करते थे जो कि उन्हें पसंद नहीं थाl करण जौहर ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर डेब्यू किया था लेकिन करण जौहर को आदित्य चोपड़ा के साथ रहना पसंद नहीं था क्योंकि वह उनकी लगातार हिंदी में बात करने की आदत से खुश नहीं थेl करण जौहर यश जौहर के बेटे हैंl वहीं आदित्य चोपड़ा यश चोपड़ा के बेटे हैंl करण जौहर की मां हीरू जौहर यश चोपड़ा की बहन थींl

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर से आदित्य चोपड़ा की हिंदी नहीं झेली जाती थीं

करण जौहर ने अपनी आत्मकथा एन अनसूटेबल बॉय में बताया था कि वह हीरू जौहर से आदित्य चोपड़ा की शिकायत करते थे कि वह उन्हें उनके घर ना भेजेंl उन्होंने अपने पुस्तक में लिखा है, 'जी हां, बतौर बच्चा, मैं स्टार किड्स की कंपनी में थाl मैं ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, जोया अख्तर और फरहान अख्तर को जानता थाl मैं श्वेता और जोया के बहुत करीब थाl लड़के काफी मस्ती करते थेl खासकर अभिषेक बच्चन जो कि मुझ से 4 साल छोटा हैl आदित्य चोपड़ा हमेशा हिंदी में बात करते थे जो कि मुझसे नहीं झेला नहीं जाता थाl'

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर को हिंदी डाउन मार्केट और अनकूल लगती थीं

करण जौहर ने आगे लिखा है, 'मैं अपनी मां से आकर शिकायत करता था कि मां वे लोग हिंदी में बात करते हैंl मुझे उनके घर मत भेजा करिए, तब वह कहती थी ऐसा क्यों कह रहे हो कि वह लोग हिंदी में बात करते हैं, तब मैं कहता था कि वह लोग बहुत फिल्मी तरीके से बात करते हैंl मैं उनसे कहता था कि वे मुझसे कहते थे तूने क्रांति देखी है क्या, कितनी अच्छी फिल्म हैl मुझे लगातार हिंदी में होती बातचीत डाउन मार्केट और अनकूल लगती थीl मैं अपनी मां से कहता था मैं इन बच्चों से बात नहीं करना चाहताl' डीडीएलजे में करण जौहर आदित्य चोपड़ा को असिस्ट करने के अलावा उन्होंने इस फिल्म में शाह रुख खान के दोस्त की भूमिका भी निभाई हैl 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)