Move to Jagran APP

सोनम कपूर के संगीत की तैयारियों में जुटे करण जौहर, अर्जुन कपूर और वरुण धवन, देखिये तस्वीरें

वहीं दूसरी तरह देखिये करण को जो संगीत की तैयारियों में लगे हुए हैं। करण ने हाल ही में एक फ़ैशन डिज़ाइनर की भतीजी की शादी में 'राधा तेरी चुनरी...' पर जमकर डांस किया था। उनका वह वीडियो वायरल भी हुआ था, ऐसे में देखना यह है कि करण सोनम की शादी में कैसे धूम मचाते हैं।

By Shikha SharmaEdited By: Published: Sun, 06 May 2018 11:09 AM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 10:21 AM (IST)
सोनम कपूर के संगीत की तैयारियों में जुटे करण जौहर, अर्जुन कपूर और वरुण धवन, देखिये तस्वीरें
सोनम कपूर के संगीत की तैयारियों में जुटे करण जौहर, अर्जुन कपूर और वरुण धवन, देखिये तस्वीरें

मुंबई। 8 मई को शादी करने वाली सोनम कपूर के घर शादी का माहौल पूरी तरह से बन चुका है। सोनम अपने सोशल अकाउंट पर शादी एक लिए आने वाले गिफ्ट की तस्वीरें लगातार शेयर कर रही हैं। मेह्नामों का आना जाना भी लगा हुआ है, इन सभी के बीच सोनम के कज़िन्स और इंडस्ट्री से उनके करीबी दोस्तों ने संगीत सेरेमनी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 

loksabha election banner

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर, वरुण धवन और करण जौहर मिलकर संगीत की तैयारियों में लगे हुए हैं। इन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर इन तैयारियों की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किये थे। यह स्क्रीनशॉट है करण के इन्स्टा स्टोरी का जिसमें अर्जुन गाने पर डांस कर रहे हैं और वरुण सोनम की बहन रिया कपूर से बातें कर रहे हैं।

वरुण की फ़िल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही अनुष्का शर्मा के साथ फ़िल्म 'सुई धागा' में नज़र आएंगे। वो इन दिनों आलिया भट्ट के साथ फ़िल्म 'कलंक' की शूटिंग भी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरह देखिये करण को जो संगीत की तैयारियों में लगे हुए हैं। करण ने हाल ही में एक फ़ैशन डिज़ाइनर की भतीजी की शादी में 'राधा तेरी चुनरी...' पर जमकर  डांस किया था। उनका वह वीडियो वायरल भी हुआ था, ऐसे में देखना यह है कि करण सोनम की शादी में कैसे धूम मचाते हैं। 

यह भी पढ़ें: 21 साल बाद अनिल कपूर और तब्बू को याद आए 'विरासत' के पल, वायरल हो रहा है ये वीडियो

इसके अलावा सोनम की ख़ास दोस्त स्वरा भास्कर भी कल उनके घर जाते हुए स्पॉट की गई। स्वरा और सोनम ने 'राँझना' और 'प्रेम रतन धन पायो' में साथ काम किया है। इसके अलावा ये दोनों एक साथ फ़िल्म 'वीरे दी वेडिंग' में भी नज़र आएंगे जिसमें उनके साथ करीना कपूर ख़ान और शिखा तलसानिया भी हैं। यह फ़िल्म 1 जून 2018 को रिलीज़ होगी।

वैसे, स्वरा खाली हाथ नहीं आई हैं, आप ऊपर दी गई तस्वीर में देख सकते हैं कि गाड़ी के पिछले सीट पर बेहद ख़ूबसूरत ड्रेस भी है। जहां एक तरफ हर कोई सोनम को गिफ्ट्स भेज रहा है वहां उनकी ख़ास दोस्त खाली हाथ कैसे आ जाती।

 

सोनम की शादी 8 मई को उनकी मासी कविता के घर बांद्रा स्थित सी-फेसिंग बंगले में होगी। सुबह 11 बजे शादी की रस्में शुरू होंगी और शाम को वेडिंग पार्टी होगी जहां मीडिया को भी बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें: ज़बरदस्त है सोनम कपूर और उनके होने वाले दूल्हे आनंद आहूजा की केमिस्ट्री, देखें तस्वीरें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.