यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
21 साल बाद अनिल कपूर और तब्बू को याद आए 'विरासत' के पल, वायरल हो रहा है ये वीडियो
इत्तेफाक़ यह है कि इस साल 30 मई को फ़िल्म 'विरासत' को रिलीज़ हुए 21 साल पूरे हो जाएंगे। जहां ...और पढ़ें

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की चर्चाएं इन दिनों हर जगह फैली हुई हैं। अनिल कपूर की बेटी सोनम 8 मई को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मेहंदी, हल्दी और संगीत की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं और इस बीच दुल्हन के पिता अनिल ने किया है कुछ ऐसा कि वो भी वायरल हो रहे हैं।
दरअसल, अनिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ अभिनेत्री तब्बू भी हैं। आपको बता दें कि मशहूर कोरियोग्राफर फ़राह ख़ान का पैर फ्रैक्चर हो गया है जिसके चलते बॉलीवुड से जुड़े कई लोग फ़राह से मिलने उनके घर जा रहे हैं। इसी तरह अनिल और तब्बू भी फ़राह से मिलने गए। फ़राह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अनिल और तब्बू अपनी फ़िल्म 'विरासत' के सीन को दोहरा रहे हैं। यहां देखिये यह वायरल वीडियो-
यह भी पढ़ें: इस साल सिंगल से डबल हो गए ये सेलेब्स और अब सोनम कपूर की बारी है
इत्तेफाक़ यह है कि इस साल 30 मई को फ़िल्म 'विरासत' को रिलीज़ हुए 21 साल पूरे हो जाएंगे। जहां आजकल हर फ़िल्म का रीमेक बन रहा है वहीं, 'विरासत' के इस रीयूनियन के बारे में आपका क्या कहना है? वैसे, सोशल मीडिया पर फ़राह इन दिनों कई पोस्ट कर रही हैं जिसे देखकर लग रहा है कि फ्रैक्चर के चलते जो उन्हें आराम मिला है वो इसे बहुत एन्जॉय कर रही हैं।
Ready for the CASTing couch! Pic credit @lailababydoll wheelchair courtesy @ferozskhan
मज़े की बात यह है कि इस दौरान जो व्हीलचेयर फ़राह इस्तेमाल कर रही है, उसपर फ़राह को मिलने आने वाला हर मेहमान बैठ रहा है। हुमा कुरैशी और तमन्ना भाटिया की ये तस्वीरें खुद फ़राह ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: बोनी कपूर ने बेटियों के साथ ग्रहण किया श्रीदेवी का नेशनल अवॉर्ड, देखें तस्वीरें

बात की जाए अनिल और तब्बू के फ़िल्मों की तो अनिल फिलहाल सोनम की शादी में बिज़ी हैं और जल्द ही सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म 'रेस 3' में दिखाई देंगे। इसके अलावा वो ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फ़िल्म 'फन्ने ख़ान' में भी नज़र आएंगे। वहीं, तब्बू श्रीराम राघवन की फ़िल्म 'शूट द पियानो प्लेयर' और अजय देवगन के साथ एक फ़िल्म की तैयारी कर रही हैं जिसका टायटल अब तक तय नहीं हुआ है।
