विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jr NTR की फिल्म Devara से जुड़े डायरेक्टर करण जौहर, फोटो शेयर कर किया बड़ा एलान

Published: Wed, 10 Apr 2024 03:09 PM (IST)

जूनियर एनटीआर ( Jr NTR ) और जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म देवरा पार्ट 1 ( Devara Part 1) ...और पढ़ें

देवरा पार्ट 1 जूनियर एनटीआर (Photo Instagram)
देवरा पार्ट 1 जूनियर एनटीआर (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devara) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसे बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) ने फैंस के साथ शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor से नहीं हो रहा सब्र, Devara के सेट पर वापसी के लिए हुईं बेताब, कहा- 'फिर से थंगम बनने...'

देवरा को लेकर करण जौहर की घोषणा  

डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) भी अब इस फिल्म से जुड़ गए हैं। जी हां, डायरेक्टर ने देवरा मेकर्स से हाथ मिलाया है। करण जौहर ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह जूनियर एनटीआर और देवरा पार्ट 1 के मेकर्स के साथ नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-  बड़े तूफान के लिए खुद को तैयार कर लो, हमें इस बात का गर्व है कि इंडियन सिनेमा में मास फिल्म देवरा पार्ट 1 के मेकर्स से हमने नॉर्थ स्टे्टस में डिस्ट्रीब्यूशन के लिए हाथ मिलाया है। फोटो में जूनियर एनटीआर, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी, प्रोड्यूसर अपूर्व मेहता और फिल्म के डायरेक्टर शिवा कोराताला दिखाई दे रहे हैं।

सैफ अली खान और जान्हवी कपूर

एक्टर की इस फिल्म में सैफ अली खान और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। सैफ इस फिल्म में वह 'भाइरा' के रोल में दिखेंगे। बीते साल सैफ के जन्मदिन पर उनका लुक रिलीज किया गया था। ये फिल्म एनटीआर आर्ट्स और युवा सुधा आर्ट्स बैनर तले बनी है, जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक दिया है। सैफ और जान्हवी का ये पहला मौका होगा जब एनटीआर संग काम करते नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी देवरा पार्ट 1

बता दें, एक्ट्रेस ने बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। हाल ही में, गोवा में शूट करते हुए जूनियर एनटीआर का वीडियो सामने आया था। ये फिल्म इसी साल 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में जाह्नवी गांव की छोरी थंगम का किरदार निभाती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- गुड़ी पड़वा पर Janhvi Kapoor ने किए बप्पा के दर्शन, शिखर पहाड़िया की मां के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचीं एक्ट्रेस