Move to Jagran APP

गुड़ी पड़वा पर Janhvi Kapoor ने किए बप्पा के दर्शन, शिखर पहाड़िया की मां के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचीं एक्ट्रेस

जाह्नवी कपूर पॉपुलर स्टार किड हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें छह साल का समय ही बीता है लेकिन एक्ट्रेस ने कुछ चुनिंदा परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। जाह्नवी काफी लग्जरियस लाइफस्टाइल जीती हैं। हालांकि वह इस ग्लैमरस और हाईटेक लाइफस्टाइल में अपनी सादगी का तड़का डालना भी नहीं भूलतीं। एक्ट्रेस ने चैत्र नवरात्र की शुरुआत इसी अंदाज में की।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Published: Tue, 09 Apr 2024 10:12 AM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2024 10:12 AM (IST)
सिद्धिविनायक मंदिर में जाह्नवी कपूर ने किए दर्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) मॉर्डन और ट्रेडिशनल, दोनों का परफेक्ट मिक्स हैं। फिल्मों और सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार देखने को मिलता है। इसके अलावा कातिलाना अदाओं से भरा एक्ट्रेस का रेड कार्पेट भी देखने लायक होता है।

loksabha election banner

जाह्नवी कपूर मॉर्डन, लग्जीरयस लाइफस्टाइल जीने के साथ ही जाह्नवी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा पाठ करने में भी यकीन रखती हैं। उन्हें अक्सर मंदिर में दर्शन करते देखा जाता है। जाह्नवी कभी अपनी शूटिंग के बीच में पूजा करने मंदिर जाती हैं, तो कभी यूं ही भगवान के दर्शन करने निकल जाती हैं।

नवरात्र में जाह्नवी ने किए दर्शन

आज चैत्र नवरात्र का पहला दिन है। आज ही महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा भी मनाया जा रहा है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। जाह्नवी नंगे पांव दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। इससे जुड़ा एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है। जाह्नवी अपनी टीम के साथ दर्शन करने भोर के समय पहुंचीं। जाह्नवी के साथ ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां भी नजर आईं। 

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

जाह्नवी कपूर वर्कफ्रंट

जाह्ववी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो आखिरी बार उन्हें नितेश तिवारी की डायरेक्शनल 'बवाल' में देखा गया था। ये मूवी ओटीटी पर रिलीज हुई थी। जाह्नवी को शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कैमियो में भी देखा गया था।

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो उनकी झोली में कई बड़े बजट की फिल्में हैं। जाह्नवी अजय देवगन की 'मैदान' में नजर आएंगी। उन्हें राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी देखा जाएगा। इसके अलावा वह जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) के साथ फिल्म 'देवरा', राम चरण के साथ 'आरसी 16' और वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी नजर आएंगी। जाह्नवी की किटी में डायरेक्टर सुधांशु सारिया की 'उलझ' है। 

यह भी पढ़ें: केटेल रोप, साइकलिंग... 'रामायण' के लिए Ranbir Kapoor की ताबड़तोड़ ट्रेनिंग, राहा संग गांव से एक्टर का वीडियो वायरल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.