विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार पर होली के दिन चढ़ेगा केसरी रंग, ये है बॉलीवुड की नई जंग

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 10 Oct 2017 08:00 PM (IST)Updated: Sat, 21 Oct 2017 11:23 AM (IST)

इसके साथ ही ये बात की स्पष्ट हो गई कि इस फिल्म को सलमान खान प्रोड्यूस नहीं करेंगे, जबकि सलमान ने अक्षय और करण के साथ इसी विषय पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी।

अक्षय कुमार पर होली के दिन चढ़ेगा केसरी रंग, ये है बॉलीवुड की नई जंग
अक्षय कुमार पर होली के दिन चढ़ेगा केसरी रंग, ये है बॉलीवुड की नई जंग

मुंबई। कुछ दिन पहले हमने आपको ख़बर दी कि अक्षय कुमार की करण जौहर के साथ बनने वाली फिल्म डिब्बा बंद नहीं हुई है। इस फिल्म का नाम केसर हो सकता है। इस फिल्म की घोषणा हो गई है। नाम रखा गया है केसरी। 

अक्षय कुमार और करण जौहर ने ट्विटर के जरिये आज इस फिल्म का ऐलान किया। दोनों मिल कर फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे और अक्षय लीड रोल में होंगे। फिल्म बैटल ऑफ़ सारागढ़ी की कहानी पर आधारित होगी और 2019 में होली के मौके पर रिलीज़ की जायेगी। निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे।

इसके साथ ही ये बात की स्पष्ट हो गई कि इस फिल्म को सलमान खान प्रोड्यूस नहीं करेंगे, जबकि सलमान ने अक्षय और करण के साथ इसी विषय पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी। बताया जाता है कि सलमान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस इसलिए नहीं किया क्योंकि उनके क्लोज़ फ्रेंड अजय देवगन भी इसी विषय पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। अजय के अलावा राजकुमार संतोषी भी इसी विषय पर फिल्म बना रहे हैं जिसमें रणदीप हुडा लीड रोल में हैं।

यह भी पढ़ें:रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 ने बना दिया ये नया इतिहास,देखिये शूटिंग के नज़ारे

बैटल ऑफ़ सारागढ़ी (सारागढ़ी का युद्ध ) सिख जांबाजों के वीरता की कहानी है। साल 1897 में ब्रिटिश भारतीय सेना और अफगानों के बीच नार्थ- वेस्ट फ्रंटियर (अब पाकिस्तान में) में युद्ध हुआ। सिख बटालियन के 21 सैनिकों ने 1000 अफगानों से अकेले लड़ने का निर्णय किया। सिख सैनिकों का नेतृत्व हवालदार ईशर सिंह कर रहे थे। इसे सैन्य इतिहास में सबसे बहादुरी भरा कारनामा माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।