Move to Jagran APP

कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सारजा ने दुनिया को कहा अलविदा, फ़िल्म इंडस्ट्री लगा एक और झटका

कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सारजा ने महज 39 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने दिल का दौरा पड़ा था।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 07:45 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 08:24 AM (IST)
कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सारजा ने दुनिया को कहा अलविदा, फ़िल्म इंडस्ट्री लगा एक और झटका

 नई दिल्ली, जेएनएन। कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सारजा ने महज 39 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल का दौर पड़ने की वज़ह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में ही उन्होंने आखिरी सांस ली। गौरलतब है कि साल 2020 अभी सिर्फ अपने आधे सफ़र तक पहुंचा है, लेकिन अब तक यह दुःखद ही रहा है। ख़ासकर फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए यह बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हो रहा है। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वज़ह सिनेमाघर बंद हैं। इरफ़ान ख़ान और ऋषि कपूर समेत कई बड़े कलाकारों ने दुनिया का साथ छोड़ दिया। इसके बाद अब एक और बुरी ख़बर सामने आई है। इंडस्ट्री ने अपने एक और एक्टर को खो दिया है। 

loksabha election banner

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, शनिवार को चिरंजीवी को सीन में दर्द महसूस हुआ। इसके अलावा उन्होंने सांस लेने में भी तकलीफ थी। 7 जून यानी रविवार को चिरंजीवी को दिल का दौरा पड़ा। ऐसे में उन्होंने बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस हॉस्पिटल में ही एक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद से फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। एक्टर्स सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। 

प्रियामणी ने ट्वीट करके लिखा, 'चिरंजीवी के जाने की ख़बर सुनकर गहरा धक्का लगा है। उनके मुस्कुराते चेहरे को कभी नहीं भूल सकते हैं। मेरी उनके परिवार के प्रति सहानभूति है।'  प्रियामणी के अलावा एक्टर विलास नायक और क्रिकेटर अनिल कुंबले ने भी चिरंचवी को श्रद्धांजलि दी है। अनिल ने उनके जाने को गहारा आधात बताया है और उनकी परिवार के प्रति सदभावाना व्यक्त की है। 

आपको बता दें कि चिरंचीवी सारजा कन्नड़ फ़िल्मों के फेमस एक्टर थे। वह एक फ़िल्मी परिवार से आते थे। वे एक्टर ध्रुव सारजा के बड़े भाई थे। साउथ के एक्शन किंग कहे जाने वाले अर्जुन सारजा उनके चाचा हैं। इसके अलावा दिग्गज एक्टर शक्ति प्रसाद चिरंचीवी के दादा थे। चिरंजीवी शादीशुदा थे। उनकी पत्नी का नाम मेघना राज है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.