Coronavirus Lockdown के बीच कनिका कपूर ने डिलीट किया अपना पोस्ट, जिसमें दी थी बीमार होने की जानकारी
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर इस वक्त लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में एडिमट हैं। कोरोनावायरस टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें वहीं एडमिट कर लिया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर इस वक्त लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में एडिमट हैं। कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें वहीं एडमिट कर लिया गया है। कनिका ने अपने कोरोना वायरस पॉजीटिव होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी थी जिसके बाद लखनऊ से लेकर मुंबई तक हड़कंप मच गया था। लेकिन अब सिंगर ने अपना वही पोस्ट डिलीट कर लिया है। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
क्या था कनिका के पोस्ट में :
कनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें पृथ्वी नजर आ रही थी जिसके ऊपर मास्क लगा था। सिंगर ने फोटो शेयर करते हुए कोविड 19 के लिए पॉजिटिव होने की बात स्वीकार की थी। सिंगर ने लिखा था, 'करीब चार दिन से मुझे फ्लू के लक्षण दिख रहे थे। इसके बाद मैंने टेस्ट करवाया तो पता चला कि मैं Covid-19 पॉजिटिव हूं। मैं और मेरा परिवार पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं और डॉक्टर्स सलाह मान रहे हैं। करीब 10 दिन पहले जब मैं दूसरे देश से इंडिया लौटी तो एयरपोर्ट पर सभी सुरक्षा संबंधी स्कैन व दूसरे जांच से गुजरी थी। तब ऐसा कुछ नहीं था। अभी बीते चार दिन से मेरी तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल में आपसे यही रिक्वेस्ट करना चाहूंगी कि सेल्फ आईसोलेशन में रहें और थोड़े से भी लक्षण नजर आएं तो तुरंद जांच करवाएं’।
आपको बता दें कि कनिका लगभग 1 हफ्ते से लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में एडमिट हैं। कनिका 15 मार्च को लंदन से भारत आई थीं। इसके बाद वो लखनऊ में एक पार्टी में शामिल हुईं जहां उन्हें कोरोना वायरस पॉजीटिव पाया गया। एडमिट होने के बाद से कनिका का तीना बार कोरोना वायरस का टेस्ट हो चुका है और दुर्भाग्यवश तीनों बार वो कोरोना वायरस पॉजीटिव आईं हैं। यानी कनिका अभी ठीक नहीं हुई हैं। पीजीआई के डॉक्टर धीमन का कहना है कि वो लोग कनिका के तब तक डिस्चार्ज नहीं करेंगे जब तक उनके कम से कम दो टेस्ट लगातार नेगेटिव नहीं आ जाते।