Coronavirus: कनिका कपूर की जगह यूजर ने कनिका ढिल्लों को कर दिया टैग, लेखिका ने दिया ये जवाब
Coronavirus कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एक यूजर ने कनिका ढिल्लों को एक पोस्ट में टैग कर दिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने के बाद लोग सिंगर की आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग कनिका कपूर की लापरवाही के बारे में बात कर रहे हैं और उनपर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। इसी बीच, एक ट्विटर यूजर ने ऐसा ही किया, लेकिन उन्होंने ट्विटर पर कनिका कपूर के स्थान कनिका ढिल्लों को टैग कर दिया। इससे कनिका ढिल्लों गुस्सा हो गई और उन्होंने यूजर को करारा जवाब दे दिया।
दरअसल, कनिका कपूर लंदन से भारत आईं और उसके बाद उन्होंने कुछ प्रोग्राम में हिस्सा भी लिया। अब उनके संपर्क में आने वाली कई हस्तियों ने भी खुद को सेल्फ आइसोलेशन में ले लिया है। अब लोगों का आरोप है कि कनिका को विदेश से आने के बाद कुछ दिन कर आइसोलेशन में रहना चाहिए था, लेकिन उन्होंने पार्टी में हिस्सा लिया, जो कि गलत है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खिंचाई हो रही है।
Sir virus apke dimaag mein chala gaya hai.. har Kanika ko utha ke jail mein daaloge? Naam suraj hai- dimaag andhkaar mein! Dimaag ki batti chalao! Pyaar phailao- ghar pe raho... haath-sabun se dho!! Namaste! #CoronaStopKaroNa https://t.co/IkWOLIpT9U" rel="nofollow— Kanika Dhillon (@KanikaDhillon) March 20, 2020
एक यूजर ने लिखा था- 'कनिका फैला दिया ना तुमने सबको और ऐसे लोग अपने आपको सेलेब्रिटी बोलते हैं। लानत है तुम पर जेल में डालो इसको।' इसमें यूजर ने लेखक कनिका ढिल्लों को टैग कर दिया। इस पर जवाब देते हुए कनिका ढिल्लों ने कहा- 'सर वायरस आपके दिमाग में चला गया है। हर कनिका को उठा के जेल में डालोगे? नाम सूरज है- दिमाग अंधकार में! दिमाग की बत्ती चलाओ! प्यार फैलाओ- घर पे रहो... हाथ साबुन से धोओ।'
कुमार विश्वास ने भी सिंगर की आलोचना करते हुए कहा, 'इन जाहिलों का क्या करें ? और हद्द तो ये है कि ये सेलेब्रिटी कहलाते हैं... उत्तर प्रदेश को इनके स्वस्थ हो जाने के बाद इनके ख़िलाफ़ कार्यवाही करनी चाहिए... सामाजिक उत्तरदायित्व का कोई बोध ही नहीं है क्या? कुमार विश्वास के अलावा भी कई सेलेब्स ने कनिका कपूर को फटकार लगाई है।