विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवादों के बीच कंगना रनोट ने दिखाया बोल्ड अवतार, 'तेजस' की रैपअप पार्टी में पहनी डीप नेक हाई स्लिट गाउन

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 04:46 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 07:24 AM (IST)

कंगना अक्सर किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने भीख ...और पढ़ें

कंगना रनोट की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram
कंगना रनोट की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट काफी सुर्खियों में रहती हैं। कंगना अक्सर किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने भीख वाले बयान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच हाल ही में कंगना ने अपनी फिल्म 'तेजस' की रैपअप पार्टी अटेंड की। जिसमें एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार देखने को मिला।

कंगना रनोट इस समय विवादों से घिरी हुई हैं। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने सोसल मीडिया पर अपना बोल्ड अवतार भी फैंस को दिखाया है। अक्सर साड़ी में नजर आने वाली कंगना रनोट हाल ही में हाई स्लिट गाउन में नजर आईं। मौका था कंगना की आगामी फिल्म 'तेजस' की रैपअप पार्टी का। अपने इस लुक की तस्वीरें कंगना रनोट ने खुद सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कंगना बेहद बोल्ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कंगना रनोट गोल्डन रंग की सीक्विन गाउन पहनी हुई है। तस्वीर में कंगना बेहद हॉट लग रही हैं। कंगना रनोट की गाउन डीप नेक हाई स्लिट है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस गाउन के साथ उन्होंने लुक एकदम सिंपल रखा है। अपने कर्ली बालों को खुला रख कंगना ने अपने लुक में चार चांद लगा लिए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

कंगना रनोट का ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि कंगना रनोट फिल्म 'तेजस' में एक वायुसेना के अधिकारी की भूमिकामिभा रही हैं। फिल्म की शूटिंह हाल ही में अक्टूबर के महीने में खत्म हुई है। जिसके बाद कंगना ने एक पोस्ट भी शेयर की थी। इस फिल्म को सर्वेश मेवाड़ा ने लिखा है और वही इसका निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म को आरएसवीपी मूवीस प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाया जा रहा है। इस पहले ये प्रोडक्शन हाउस ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण कर चुका है।