यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kangana Ranaut Slams Dhruv Rathee: ध्रुव राठी के वीडियो पर कंगना रनोट का पलटवार, कही ये बात
Kangana Ranaut Slams YouTuber Dhruv Rathee ध्रुव ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन द्वारा कंगना की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने पर कंगना ...और पढ़ें

नई दिल्ली जेएनएन। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने ट्विटर पर ध्रुव राठी के बनाए वीडियो पर प्रतिक्रिया दी हैl इस वीडियो में ध्रुव राठी ने कंगना रनौत को पाखंडी बताया थाl ध्रुव ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन द्वारा कंगना की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने पर कंगना के बर्ताव को पाखंडी बताया थाl कंगना ने ध्रुव पर पैसा लेकर वीडियो बनाने का भी आरोप लगायाl
कंगना ने इसके पहले एक पत्रकार और फिल्मेकर के पोस्ट पर अपनी बात कही हैl बिना किसी नाम लिए फिल्ममेकर ने लिखा था, 'कृपया ध्यान देंl एक बड़ा यूट्यूबर हैl जिसके 4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैl उसे 65 लाख रूपये दिए गए हैंl ताकि वह एनालिटिकल वीडियो बनाएं और सुशांत सिंह राजपूत की मौत में उनके परिवार की भूमिका को उजागर करेंl उसे 1 से 2 हफ्ते की डेडलाइन दी गई हैl इसके पहले यह यूट्यूबर कंगना और अर्नब को टारगेट कर चुका हैl'
Ha ha well done @ErayCr of course this dimwit gets money to make fake videos I can get him behind bars for lying about BMC notice for my house in his video for which he got paid 60 lakhs,why will anyone lie openly about legal matters unless not given government support or money. https://t.co/lJjKMkHiJw" rel="nofollow
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 1, 2020
इस पर कंगना ने लिखा, 'हा, हाl बिल्कुल यह गधा झूठे वीडियो बनाने के लिए पैसे लेता हैl बीएमसी की नोटिस और मेरे घर को लेकर झूठ बोलने के मामले मेंमैं इसे जेल पहुंचा सकती हूंl इसे 60 लाख रुपए मिले हैंl कोई खुलेआम कानूनी मामलों में झूठ क्यों बोलेगा, जब तक कि सरकार समर्थन ना करें, या उसे कोई पैसा ना देंl' ध्रुव राठी ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी हैl
One: I've not named anyone. If you feel it's you, you're welcome.
Two: About your fees & deals, @dhruv_rathee — I will definitely talk about it, but my focus is not that as of now. So wait for a while.
Three: Am glad you dropped the vid, or not planning now. You answered it. https://t.co/9C4M5MaMr3" rel="nofollow
— Eray Cather (@ErayCr) October 31, 2020
इसके बाद एक बार फिर पत्रकार और फिल्मेकर ने पलटवार करते हुए लिखा, 'मैंने आपका नाम नहीं लिया है लेकिन अगर आपको लगता है कि यह आपके लिए ही है, तो यह आप ही हैं और आपका स्वागत है।' गौरतलब है कि कंगना रनोट सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है और वह कई विषयों पर खुलकर लिखती हैl सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी वह बॉलीवुड पर लगातार निशाना साध रही थीl कंगना रनोट बॉलीवुड एक्ट्रेस है और वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl उनकी फिल्में खूब पसंद भी की जाती हैंl
