विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यू-ट्यूब से डिलीट Nora Fatehi का अश्लील गाना, भड़कीं Kangana Ranut बोलीं- 'बॉलीवुड पर लगाम लगाओ'

Published: Tue, 17 Mar 2026 04:43 PM (IST)

'सरके चुनरी तेरी सरके' को NHRC के नोटिस के बाद Youtube से हटा दिया गया है, इसके साथ ही बॉलीवुड ...और पढ़ें

कंगना रनौत ने नोरा फतेही के गाने पर किया रिएक्ट/ फोटो- Instagram

कंगना रनौत ने नोरा फतेही के गाने पर किया रिएक्ट/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में संजय दत्त और नोरा फतेही (Nora Fatehi) के लेटेस्ट गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर अपना गुस्सा व्यक्त किया है। 

उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'केडी: द डेविल' के इस गाने में इस्तेमाल किए गए लिरिक्स को अश्लीलता की सारी हदें पार करना बताया है। नोरा फतेही और संजय दत्त के इस लेटेस्ट ट्रैक में अश्लील लिरिक्स को लेकर कंगना रनौत ने और क्या कहा, और क्यों बवाल के बाद इस गाने को हर जगह से हटा दिया गया है? आइए नीचे पढ़ते हैं पूरी डिटेल्स:

'बॉलीवुड ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं'- कंगना रनौत

समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कंगना रनौत 'सरके चुनर तेरी सरके' की कड़ी निंदा करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा,

"बॉलीवुड ने अश्लीलता, सस्ते हथकंडे और अटेंशन पाने के लिए वल्गैरिटी की सारी हदें पार कर दी हैं। पूरा देश इस वक्त उनकी निंदा कर रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनमें कुछ भी शर्म बाकी है।"

कंगना रनौत ने आगे कहा, "इस तरह की अश्लीलता और अभद्रता परोसने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की जरूरत है। मुझे ऐसा लगता है कि बॉलीवुड पर कुछ सख्त लगाम लगाने की सच में जरूरत है।"

यह भी पढ़ें- बढ़ सकती हैं नोरा फतेही और संजय दत्त की मुश्किलें! 'सरके चुनर' गाने को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत

NHRC के नोटिस के बाद हटाया गया नोरा फतेही का गाना

'केडी: द डेविल' के मेकर्स ने इस गाने का जोरदार प्रमोशन करने की पूरी कोशिश की थी। हालांकि, 'सरके चुनर तेरी सरके' के भद्दे लिरिक्स को लेकर हुए भारी विरोध और कानूनी विवाद के बाद इस गाने को यूट्यूब (YouTube) सहित सभी ऑडियो और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है। हाल ही में नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) ने भी इस गाने को लेकर एक सख्त नोटिस जारी किया है।

संजय

आपको बता दें कि 'सरके चुनर तेरी सरके' के खिलाफ वकील और सोशल एक्टिविस्ट विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने उन सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, जो इस गाने के निर्माण से जुड़े हुए हैं। 

यह भी पढ़ें- Nora Fatehi के 'डर्टी सॉन्ग' पर गीतकार का यू-टर्न, कहा- 'मैंने तो गाना कन्नड़ से हिंदी में ट्रांसलेट किया'