विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Armaan Malik ने नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर' पर उठाए सवाल, 'डबल मीनिंग' लिरिक्स पर भड़के सिंगर

Published: Tue, 17 Mar 2026 08:40 AM (IST)

नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' में डबल मीनिंग लिरिक्स और इसकी कोरियोग्राफी को लेकर हाल ही में सिंगर अरमान मलिक का गुस्सा फूटा है।

अरमान मलिक ने सरके चुनर तेरी सरके पर जताई नाराजगी/ फोटो- Instagram

अरमान मलिक ने सरके चुनर तेरी सरके पर जताई नाराजगी/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. नोरा फतेही के नए गाने को सुनकर भड़के सिंगर अरमान मलिक

  2. सिंगर बोले-गाने को हिट बनाने के लिए कितना नीचे गिरेंगे

  3. 'सरके चुनर सरके' के लिरिक्स पर मच गया है बवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नोरा फतेही (Nora Fatehi) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) स्टारर अपकमिंग फिल्म 'केडी'  के नए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है। इस गाने में इस्तेमाल किए गए 'डबल मीनिंग' लिरिक्स को लेकर फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

हाल ही में मशहूर सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कमर्शियल गानों को हिट कराने के चक्कर में गिरते हुए स्तर पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

'कमर्शियल गानों का स्तर इतना गिरते देख दुख होता है'

सिंगर अरमान मलिक ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,

"यह गाना मेरी टाइमलाइन पर आया और मुझे यह सुनिश्चित करना था कि मैंने इसे सही सुना है या नहीं, इसलिए मैंने इसे दोबारा सुना। कमर्शियल गानों को हिट बनाने के लिए जिस तरह से लोग नीचे गिर रहे हैं, यह देखकर बहुत दुख होता है।"

जब एक फैन ने सिंगर से पूछा कि इस तरह के भद्दे लिरिक्स को आखिर किसने अप्रूव किया? तो अरमान ने जवाब देते हुए कहा, "मेरे पास सच में शब्द नहीं हैं। काश मैंने इसे सुना ही न होता।"

यह भी पढ़ें- गंदे लिरिक्स, गंदा गाना, भद्दे डांस स्टेप्स; अश्लीलता की हर हद पार कर गया Nora Fatehi और Sanjay Dutt का सॉन्ग

arman malik

सेंसर बोर्ड पर फूटा सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा

इन विवादित लिरिक्स पर रिएक्ट करने वाले अरमान मलिक अकेले इंसान नहीं हैं, बल्कि सेंसर बोर्ड ने इस गाने को कैसे पास कर दिया, इसे लेकर आम जनता का गुस्सा भी फूट रहा है। एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा, "सेंसर बोर्ड इस तरह के डबल मीनिंग, वल्गर और सेक्सुअल इशारों से भरे नोरा फतेही के गाने को कैसे पास कर सकता है?"

nora fatehi 1

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "आप इसको डांस बोलते हैं? यह भारतीय महिला का अपमान है। महिला को एक वस्तु (Object) बनाकर आपने सारी हदें पार कर दी हैं।" आपको बता दें कि 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने को एक डांस बार के सेटअप पर फिल्माया गया है, जिसमें नोरा फतेही के साथ कई बैकग्राउंड डांसर्स नजर आ रहे हैं। जिस तरह से इस गाने के लिरिक्स लिखे गए हैं और इसकी कोरियोग्राफी की गई है, उसे लेकर सोशल मीडिया पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं...' मिडिल ईस्ट में तनाव से घबराईं Nora Fatehi