विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं...' मिडिल ईस्ट में तनाव से घबराईं Nora Fatehi

Published: Mon, 02 Mar 2026 10:41 AM (IST)

यूएस-इजरायल और ईरान की जंग के बीच मिडिल ईस्ट में भी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपनी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि वह घबरा गई हैं।

नोरा फतेही ने यूएस-ईरान तनाव पर किया कमेंट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

नोरा फतेही ने यूएस-ईरान तनाव पर किया कमेंट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नोरा फतेही ने मिडिल ईस्ट में तनाव को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। यूएस-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर दुबई-कुवैत समेत मिडिल ईस्ट पर भी पड़ रहा है। ईरान मिडिल ईस्ट पर मिसाइलें दाग रहा है।

नोरा फतेही ज्यादातर दुबई में रहती हैं। ऐसे में उनके चाहने वाले एक्ट्रेस के लिए परेशान हो रहे हैं। अब नोरा ने एक वीडियो जारी करते हुए अपनी चिंता जताया है। साथ ही फैंस को बताया कि वह ठीक हैं और दुबई में नहीं हैं।

US-ईरान तनाव से डरीं नोरा फतेही

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए न केवल अपना अपडेट दिया, बल्कि चल रहे युद्ध पर भी चिंता जताई। वह इससे घबरा गई हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे पता है कि हर दिन लोगों को अंदर ही अंदर डर लगता है कि कल क्या होने वाला है। इस इलाके में जो हो रहा है, उसके विजुअल्स देखने के बाद मुझे बहुत बुरा लग रहा है क्योंकि हम नहीं चाहते कि बेगुनाहों की जानें जाएं। हम यह बहुत सह चुके हैं।"

यह भी पढ़ें- खामेनेई की मौत पर खुश हुईं ईरानी-बॉलीवुड एक्ट्रेस, इजरायल-ईरान युद्ध पर कहा- 'दम घुटने वाली सिचुएशन...'

आउट ऑफ कंट्रोल हो रही सिचुएशन से परेशान नोरा 

नोरा फतेही ने आगे कहा, "साल दर साल एक के बाद एक उथल-पुथल, एक के बाद एक लड़ाई और एक के बाद एक दुखद घटना। हमें प्रार्थना करने की जरूरत है, दुनिया भर में जो बाकी चीजें हो रही हैं, वे हमारे कंट्रोल में नहीं हैं, यह बुरा है। हां हालात और बिगड़ेंगे और बेहतर होने से पहले और खराब होंगे। पावर में बहुत बड़ा बदलाव होगा और एक नया वर्ल्ड ऑर्डर बनेगा। हो सकता है कि उस पर हमारा कंट्रोल न हो।"

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा फतेही ने कहा कि इन घटनाओं से हमेशा आम लोगों ही कीमत चुकाएंगे। लगातार अस्थिरता की वजह से कई लोग लगातार चिंता में जी रहे हैं, जबकि ज्यादातर लोग असल में शांति और नॉर्मल माहौल चाहते हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं। हम बस दुनिया में शांति चाहते हैं।"

यह भी पढ़ें- ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर एक्ट्रेस का जश्न, नाचते-झूमते हुए शेयर किया वीडियो