विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर के सीईओ ने की भारतीय खाने की तारीफ, कंगना रनोट ने एलन मस्क के लिए कही ऐसी बात

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 17 May 2023 12:59 AM (IST)Updated: Wed, 17 May 2023 04:07 AM (IST)

Kangana Ranaut Praised Tesla CEO Elon Musk For Praised Indian Food एक्ट्रेस कंगना रनोट आज जिस मुकाम पर है वहां ...और पढ़ें

Photo Credit: Kangana Ranaut Instagram Photo Screenshot
Photo Credit: Kangana Ranaut Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन।  Kangana Ranaut Praised Tesla CEO Elon  Musk For Praised Indian Food: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने अपने ट्वीट और बयानों को लेकर छाई रहती हैं। कंगना लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। इसी बीच कंगना एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। कंगना ने ट्विटर के सीईओ एलन मस्क की सराहना की। आइए जानते हैं आखिर क्या है माजरा...

एलन मस्क को पसंद है ये भारतीय खाना

भारतीय खाने की जहां पूरी दुनिया में तारीफ होती है। वहीं, इस खाने के मुरीद Tesla CEO एलन मस्क भी हैं। इस बात का खुलासा खुद मस्क ने एक ट्वीट के जरिए किया है। दरअसल, एक शख्स ने मस्क से ट्विटर पर भारतीय खाने को लेकर सवाल किया, जिसके जवाब में उन्होंने  बटर चिकन और नान को लजीज मानते हुए इसकी तारीफ की। उस शख्स ने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें थाली में नान  रोटी, चावल और बटर चिकन नजर आ रही थी। इसी खाने की मस्क ने जमकर तारीफ की। ऐसे में मस्क की ये बात कंगना को काफी पसंद आई।

इस वजह से कंगना ने की एलन मस्क की तारीफ

बता दें कि कंगना रनोट ने भारतीय भोजन की प्रशंसा करने वाले एक ट्वीट का जवाब देने के बाद ट्विटर के सीईओ एलन मस्क की सराहना की। कंगना ने ट्विटर पर मस्क के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप हमें और अधिक से अधिक पसंद करने के लिए और कितने कारण देंगे।‘ कंगना का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। इस फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। आपको बता दें कि कंगना के अलावा मस्क के इस ट्वीट पर कई अन्य स्टार्स ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। वह 'तेजस' और 'चंद्रमुखी 2' अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं।