कंगना रनोट ने श्रीराम नवमी पर कहा, 'भगवान राम हमारी सभ्यता के सबसे महत्वपूर्ण प्रतीक', देखें Video
Kangana Ranaut On Ram Navami कंगना रनोट ने राम नवमी के दिन के महत्व के बारे में बात की हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनोट चैत्र नवरात्रि के 9 वें दिन राम नवमी पर एक वीडियो पोस्ट किया है और इस दिन के महत्व के बारे में बता रही हैं। उन्होंने भगवान राम को हमारी सभ्यता का सबसे महत्वपूर्ण आइकन बताया हैं। कंगना रनोट हमेशा अपने विचारों के बारे में मुखर रही हैं और वास्तव में भाषण की स्वतंत्रता का आनंद लेती हैं।
जैसा कि देश आज राम नवमी मना रहा हैl अभिनेत्री की टीम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंगना रनोट का एक वीडियो शेयर किया हैं। जब से नवरात्र शुरू हुए हैं, तब से कंगना अपने इंस्टा अकाउंट पर प्रशंसकों के लिए वीडियो शेयर करती रहती हैं।
मनाली में अपने परिवार के साथ रहने के दौरान कंगना ने नवरात्रि के 9 दिनों में 9 वीडियो शेयर किए हैं। आज नवरात्रियों का समापन है और 9 वें दिन को राम नवमी के रूप में जाना जाता हैl कंगना ने दिन के महत्व के बारे में बात की और यह भी कहा, भगवान राम हमारी सभ्यता के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं।' वीडियो में कंगना रनोट को देखा जा सकता हैंl उन्होंने एक खूबसूरत सफेद सलवार-कमीज पहन रखी हैंl इसके अलावा उन्होंने सुनहरी बालियां भी पहन रखी है।
वीडियो में उन्होंने कहा, 'दोस्तों आज रामलला की जन्मदिन हैं, ये जो चैत्र की नवरात्रि का नौवा दिन होता हैं, उसे राम नवमी भी कहते हैं, राम इस भूमि की हमारी सभ्यता के सबसे महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। सबसे महत्वपूर्ण मानव कभी इस पृथ्वी पर आए थे? ऐसा क्यों? वह कृष्ण की तरह गहरे नहीं है और न ही वह शिव की तरह सर्वव्यापी है।' उन्होंने यह भी कहा, 'राम मर्यादा पुरुषोत्तम व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने जीवन और प्रयोगों के माध्यम से हमें यह बताया है कि बलिदान क्या होता हैl'
साथ ही उन्होंने इस वीडियो का कैप्शन दिया, 'राम नवमी की सभी को शुभकामनाएं। जय श्री राम! # कंगना रनोट ने 'क्यों राम जी हमारी सभ्यता के सबसे महत्वपूर्ण प्रतीक हैं?' पर कुछ दिलचस्प जानकारियां साझा की हैं। इसे मिस मत करो! # रामनवमी # नवरात्रि 2020'