Move to Jagran APP

Kangana Ranaut On Nepotism: कंगना की टीम ने अब जावेद अख्तर पर साधा निशाना, कहा- घर बुलाकर धमकाया क्यों?

Kangana Ranaut लगातार बेबाकी से नेपोटिज्म के खिलाफ खुलकर बोल रही हैं और दूसरों को भी ऐसा ही करने को कह रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 02:01 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 07:22 AM (IST)
Kangana Ranaut On Nepotism: कंगना की टीम ने अब जावेद अख्तर पर साधा निशाना, कहा- घर बुलाकर धमकाया क्यों?

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड​​ फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। वहीं इसी बीच कई स्टार्स ने भी खुलकर अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं सुशांत के निधन से एक्ट्रेस कंगना रनोट काफी आहत हुई हैं। उन्होंने बॉलीवुड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह लगातार बेबाकी से नेपोटिज्म के खिलाफ खुलकर बोल रही हैं और दूसरों को भी ऐसा ही करने को कह रही हैं। कंगना के निशाने पर आए लोगों की लिस्ट काफी लंबी है। इसी बीच उन्होंने जावेद अख्तर और उनकी फैमिली पर निशाना साधा है।

loksabha election banner

बॉलीवुड के फेमस संगीतकार जावेद अख्तर ने हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत की। इस बातचीत में जावेद के साथ उनके बेटे फरहान अख्तर और बेटी जेया अख्तर भी मौजूद रहें। पूरी अख्तर फैमिली ने इस दौरान नेपोटिज्म को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म हर इंडस्ट्री मे है। जावेद अख्तर ने कहा कि अगर आपको पास पैसा है और आप उस पैसे को अपने बेटे पर खर्च करना चाहते हैं तो इसमें गलत क्या है, इसे गलत नहीं कहा जा सकता। वहीं इसी लाइव बातचीत में जोया और फरहान अख्तर ने भी नेपोटिज्म पर बात की। इस शो के प्रोमो को देखकर कंगना रनोट ने पूरी अख्तर फैमिली को एक बार​फिर से निशाने पर लिया।

इस प्रोमो वीडियो को रीट्वीट करते हुए सवाल पूछा कि एक्ट्रेस को घर बुलाकर क्यों धमकाया था? कंगना की टीम ने ट्वीट में लिखा है- 'प्रिय अख्तर, कंगना रनोट बेटी अमर दीप रनोट जो कि मनाली की रहने वाली हैं। उन्होंने कब आप से मदद या फैवर मांगा। आपको पास जो भी है वो बस अपने बच्चों को दे दीजिए। आपने क्या सुना— जियो और जीने दो। आपको किसी और की बेटी को बुली करने से क्या मिली जबकि आप खुद की बेटी से इतना प्यार करते हैं। क्यों आपने कंगना को अपने घर बुलाकर धमकाया था। जवाब दीजिए।' ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। वहीं फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं और जावेद अख्तर पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। 

Photo Credit- Kangana Ranaut Intagram 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.