विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भतीजे को गोद में लिए Kangana Ranaut ने किए शक्तिपीठ के दर्शन, जन्मदिन पर ज्वालामुखी के दर टेका माथा

Published: Sat, 23 Mar 2024 03:57 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2024 04:00 PM (IST)

बी टाउन एक्ट्रेस कंगना रनोट (Kangana Ranaut) का आज जन्मदिन है। ऐसे में अपने बर्थडे के खास अवसर पर वह ...और पढ़ें

सामने आईं कंगना रनोट की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit-Instagram)
सामने आईं कंगना रनोट की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. कंगना रनोट ने मनाया अपना जन्मदिन
  2. ज्वालामुखी शक्तिपीठ के किए दर्शन
  3. परिवार संग सामने आईं अदाकारा की लेटेस्ट फोटो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की कमाल की अदाकाराओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें कंगना रनोट का नाम हमेशा शामिल रहता है। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना (Kangana Ranaut) का 23 मार्च यानी आज जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों से लेकर तमाम फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। 

ऐसे में अपने जन्मदिन के खास अवसर पर अभिनेत्री ने पूरे परिवार के साथ 52 शक्तिपीठों में से एक ज्वालामुखी के दर्शन किए हैं। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरों को अब कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

माता के दर्शन कर कंगना ने मनाया जन्मदिन 

हिमाचल प्रदेश के रहने वालीं कंगना रनोट ने अपना 37वां जन्मदिन फैमिली के साथ मिलकर देवी दर्शन कर मनाया है। शनिवार को अदाकारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटो को शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही कैप्शन में कंगना ने बर्थडे के मौके पर अपनी भावनाओं का उजागर किया है।

 

उन्होंने लिखा है- इस साल भी जन्मदिन के मौके पर हिमाचल में विश्वप्रख्यात बग्लामुखी और शक्तिपीठ ज्वालामुखी जी के दर्शन किए। इस प्राचीन शक्तिपीठ पर मां सती की जीभा का भाग गिरा था,

जिसकी वजह से आदिकाल से ये यहां अमर ज्योति जल रही है, जिसे कोई भी नहीं बुझा सकता है। बचपन में मैं निरंतर उनके दर्शन किया करती थी। ऐसे में आज बहुत सालों बाद माता ने मुझे फिर से बुलाया है।

इन फोटो में आप देख सकते हैं कि अभिनेत्री की पैमिली और उनका नन्हा भतीया अश्वत्थामा नजर आ रहा है, जो अपनी बुआ की गोद में दिखाई दे रहा है। 

इमरजेंसी में दिखेंगी कंगना

लंबे वक्त से फिल्म इमरजेंसी को लेकर कंगना रनोट का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मूवी में कंगना देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी देश में लगी इमरजेंसी के दौर को दर्शाएगी। 

ये भी पढ़ें- अनुपम खेर की पोस्ट पर कंगना रनोट ने ली चुटकी, लिखा- 'मार्च में पैदा होने वाले सारे लोग...', छूटी यूजर्स की हंसी