विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kangana Ranaut On Tanishq: अब कंगना रनोट के निशाने पर तनिष्क, इस विज्ञापन को बताया हिंदू धर्म का अपमान

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Tue, 13 Oct 2020 04:13 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 04:29 PM (IST)

अभिनेत्री कंगना रनोट अपनी बात हमेशा काफी बेबाकी से रखती हैं। फिर चाहें वो देश का मुद्दा हो धर्म का ...और पढ़ें

Photo Credit- Twitter/ Kangana ranaut Instagram Account
Photo Credit- Twitter/ Kangana ranaut Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट अपनी बात हमेशा काफी बेबाकी से रखती हैं। फिर चाहें वो देश का मुद्दा हो, धर्म का या फिल्मों का.. कंगना हमेशा खुलकर अपने विचार व्यक्त करती हैं। अक्सर किसी न किसी पर हमलावर रहने वाली कंगना ने अब फेमस ज्वैलिरी ब्रैंड तनिष्क पर निशाना साधा है। तनिष्क के एक विज्ञापन की वजह से कंगना ने उनपर जमकर भड़ास निकाली है और विज्ञापन को हिंदू धर्म का अपमान और शर्मनाक बताया है। कंगना ने क्या कहा है ये बताने से पहले हम आपको बताते हैं कि विज्ञापन में क्या है।

दरअसल, उस विज्ञापन एक हिंदू लड़की को मुस्लिम परिवार की बहू दिखाया है जो कि प्रेग्नेंट है। प्रेग्नेंट बहू को खुश करने के लिए सास कुछ तैयारियां करती हैं और बहू को अपनी बेटी बताती है। इस विज्ञापन का लोग विरोध कर रहे हैं और तनिष्क पर लव-जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप बता रहे हैं। कंगना ने भी अपने ट्वीट में विज्ञापन को लेकर गुस्सा ज़ाहिर किया है।

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘एड का कॉन्सेप्ट और कन्क्लूज़न दोनों ही गलत थे....एक हिंदू लड़की बड़े ही सहमे हुए स्वर में अपनी सास से कुछ पूछ रही है। क्या वो लड़की उस घर की नहीं है? वो वहां इतनी दया कि स्थिती में क्यों है? क्यों उसे ये पूछने की जरूरत पड़ रही है। शर्मनाक’।

अगले ट्वीट में कंगना ने लिखा, ‘ये विज्ञापन कई मायनों में गलत है। एक हिंदू बहू जो उस घर में रह रही है, लेकिन उसे स्वीकार तब किया जाता है जब उसकी कोख में घर का वारिस आ जाता है। ये विज्ञापन सिर्फ लव जिहाद को ही नहीं प्रमोट करता, बल्कि सेक्सिज्म को भी बढ़ावा देता है। #Tanishq।

लोगों ने भी विज्ञापन की निंदा :

तनिष्क के इस विज्ञापन पर सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है। लोग इसपर लव जिहाद को प्रमोट करने का आरोप लगा रहे हैं। ट्रोलिंग के बाद तनिष्क ने भी विज्ञापन के हटा लिया है। देखें ट्विटर पर लोग कैसे कर रहे विरोध।