विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kangan Ranaut On Youtuber Sahil Chaudhary: गिरफ्तार यूट्यूबर साहिल चौधरी की कंगना रनोट ने की रिहाई की मांग

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Wed, 30 Sep 2020 05:04 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 07:44 AM (IST)

Kangan Ranaut On Youtuber Sahil Chaudhary साहिल उर्फ प्रदीप चौधरी नाम के एक YouTuber को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ...और पढ़ें

ट्वीट में कंगना रनोट ने अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग भी की हैl
ट्वीट में कंगना रनोट ने अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग भी की हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में टिप्पणी करने वाले फरीदाबाद के YouTuber साहिब चौधरी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद साहिल चौधरी को रिहा करने के लिए सोशल मीडिया पर मांग जोरो-शोरों से उठ रही है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट भी साहिल चौधरी के समर्थन में आ गई हैं। 

साहिल चौधरी का समर्थन करते हुए लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन भी बता रहे हैl  कंगना ने निर्देशक अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग करते हुए साहिल की तत्काल रिहाई की मांग की है और मामले में महाराष्ट्र सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं।

एक ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, 'क्या यहां गुंडाराज चल रहा है? दुनिया के सबसे अयोग्य मुख्यमंत्री और उनकी टीम पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है? वे हमारा क्या कर लेंगे? क्या हमारा घर तोड़ेंगे और मारेंगे? क्या इसके लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है? अगले ट्वीट में कंगना ने अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा, 'जब महाराष्ट्र सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया गया, तो किसी ने अचानक साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, जो एक लोकतांत्रिक अधिकार है और साहिल को तुरंत जेल भेज दिया गया लेकिन एक पीड़िता अभिनेत्री कई दिनों से अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन दुष्कर्म का मुकदमा दायर कराए हुए है और आरोपी खुलेआम घूम रहा है। ये सब क्या है कांग्रेस पार्टी?'

साहिल उर्फ प्रदीप चौधरी नाम के एक YouTuber को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। उसपर सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगाया गया हैl पुलिस ने कहा कि साहिल चौधरी ने फॉलोअर्स को आकर्षित करने के लिए वीडियो अपलोड करने की बात स्वीकार की है। उसकी गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने विडियो को हटा दिया और जांच के लिए उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।'