विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian 2 Poster: 'जो बदलाव चाहते हो वो...', लोकसभा की वोटिंग के बीच कमल हासन ने शेयर किया धांसू पोस्टर

Published: Mon, 20 May 2024 02:45 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज मुंबई में भी वोटिंग हो रही है। फिल्‍मी सितारों ...और पढ़ें

लोकसभा की वोटिंग के बीच कमल हासन ने शेयर किया 'हिंदुस्तानी-2' का धांसू पोस्टर/ फोटो- Twitter
लोकसभा की वोटिंग के बीच कमल हासन ने शेयर किया 'हिंदुस्तानी-2' का धांसू पोस्टर/ फोटो- Twitter

HighLights

  1. कमल हासन ने 'हिंदुस्तानी-2' का पोस्टर किया रिलीज
  2. इंडियन 2 को हिंदी में इस टाइटल के साथ किया जाएगा रिलीज
  3. लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कमल हासन ने की ये अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कमल हासन जब भी दर्शकों के बीच आते हैं, तो हमेशा उनके सामने कुछ नया ही परोसते हैं। साल 2024 में भी हिंदी और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

वह एक तरफ जहां प्रभास-दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में नजर आने वाले हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी दो बड़ी फिल्मों में इंडियन 2 और ठग लाइफ शामिल हैं।

कल्कि 2898 AD से भले ही अब तक कमल हासन का पोस्टर न आया हो, लेकिन उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'हिंदुस्तानी-2' का पोस्टर रिलीज कर दिया है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के पोस्टर को लोकसभा इलेक्शन के बीच शेयर करते हुए एक मैसेज भी शेयर किया है।

हिंदुस्तानी 2 के पोस्टर के साथ वोटिंग को लेकर कमल हासन ने कही ये बात

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के मतदान में एक तरफ जहां सितारे मुंबई में अपना वोट डाल रहे हैं, तो वहीं इस बीच ही कमल हासन ने एस शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'हिंदुस्तानी-2' का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लोगों से अपील की कि वह अपना वोट जरूर दें।

यह भी पढ़ें: कलम हासन की बेटी Shruti Haasan का टूटा दिल, सालों बाद ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका से हुआ ब्रेकअप

कमल हासन की इस फिल्म का ओरिजिनल टाइटल 'इंडियन-2' है, लेकिन हिंदी भाषा में इसे 'हिंदुस्तानी-2' के नाम से रिलीज किया जा रहा है। इस पोस्टर में कमल हासन को पहचान पाना एकदम नामुमकिन है। चेहरे पर झुर्रियां, सफेद बाल, कुर्ता पहने और वोट के बाद हाथ पर इंक लगाए उनका ये पोस्टर बहुत ही शानदार है।

पोस्टर के साथ कमल हासन ने फैंस को दिया ये खास मैसेज

अपनी फिल्म 'हिंदुस्तानी-2' से पहला पोस्टर शेयर करने के साथ ही कमल हासन ने फैंस से ये अपील भी की कि वह पोलिंग बूथ पर जाए और वोट करें।

उन्होंने हिंदुस्तानी 2 का पोस्टर शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, "एक हिंदुस्तानी, एक वोट, एक आवाज, आप ही वो बदलाव बनिए, जो आप चाहते हो"। आपको बता दें कि 'इंडियन-2' में कमल हासन 'सेनापति' का किरदार अदा करते हुए दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: साउथ सिनेमा में 60-70 की उम्र वाले इन एक्टर्स का अब भी है बोलबाला, बॉलीवुड सितारे खा जाते हैं इन चीजों में मात