विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kamal Haasan के जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुआ उनकी अपकमिंग फिल्म Thug Life का टीजर, सामने आई रिलीज डेट

Published: Thu, 07 Nov 2024 02:16 PM (IST)

Kamal Haasan Birthday साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार कमल हासन 7 नवंबर यानी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस ...और पढ़ें

कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ की टीजर
कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ की टीजर

HighLights

  1. 7 नवंबर को है कमल हासन का जन्मदिन
  2. रिलीज हुआ ठग लाइफ का टीजर
  3. अगले साल रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कमल हासन के 70वें जन्मदिन के मौके पर उनकी 234वीं फिल्म 'ठग लाइफ' के निर्माताओं ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म को मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया है और ये एक साथ कई भाषाओं में रिलीज होगी।

कैसा है कमल हासन का किरदार

फिल्म के निर्माता, राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने 44 सेकेंड का इसका वीडियो टीजर शेयर किया है। ये तमिल, अंग्रेजी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। इसका संदेश है "उसकी कहानी, उसके नियम।" टीजर एक पावर-पैक परफॉर्मेंस की झलक दे रहा है जिसमें कमल हासन का दमदार लुक सामने आया है। हालांकि टीजर को देखकर प्लॉट के बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता है। कमल को एक योद्धा और एक मॉर्डन व्यक्ति दोनों के रूप में चित्रित किया गया है। टीजर में सिलंबरासन टीआर भी हैं।

यह भी पढ़ें: Kamal Haasan की असली लव स्टोरी पर बनी है ये फिल्म, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से टूटी थी पहली शादी

देखने को मिलेगा हाई एक्शन ड्रामा

नायकन और पोन्नियिन सेलवन के बाद ठग लाइफ दोनों सिनेमाई दिग्गज मणिरत्नम और कमल हासन का तीसरा सहयोग है। रत्नम के दूरदर्शी निर्देशन,ए.आर. रहमान का शानदार स्कोर और हासन की बेजोड़ क्षमता मूवी दर्शकों को हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा का फुल मजा देगी।

कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर

ठग लाइफ में त्रिशा कृष्णन, जोजू जॉर्ज, अली फजल, अशोक सेलवन, पंकज त्रिपाठी, नासर, अभिरामी गोपीकुमार, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जिशु सेनगुप्ता, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और वैयापुरी सहित प्रभावशाली कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के लिए संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है जबकि एक्शन सीन्स को अनबरीव ने कोरियोग्राफ किया है।

ठग लाइफ के अलावा,कमल हासन शंकर की इंडियन 3 और नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी की अगली कड़ी में दिखाई देंगे। इसके अलावा वो एक अन टाइटल्ड प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

कई पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित

भारतीय सिनेमा के सबसे महान और सबसे सम्मानित अभिनेताओं में से एक माने जाने वाले कमल हासन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, नौ तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, चार नंदी पुरस्कार और एक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 1984 में कलईमामणि पुरस्कार, 1990 में पद्म श्री, 2014 में पद्म भूषण और 2016 में ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स (Chevaliar) से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss Tamil 8: कब और कहां शुरू होगा बिग बॉस तमिल 8? Kamal Haasan का 7 साल बाद कटा पत्ता