यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आगे बढ़ी दीपिका-प्रभास की फिल्म Kalki- 2898 AD की रिलीज डेट, अब 2024 के इस महीने में देगी सिनेमाघरों में दस्तक
Kalki 2898 Ad Release Date Postponed दीपिका पादुकोण और प्रभास की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर आने के बाद्क्य धमाका करेगी ...और पढ़ें

HighLights
- Kalki 2898 Ad की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन
- दीपिका पादुकोण और प्रभास की फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
- इस वजह से मेकर्स ने आगे बढ़ाई 'प्रोजेक्ट-के' की रिलीज डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kalki- 2898 AD Release Date Postponed: दीपिका साल 2024 में कई नए एक्टर्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुईं नजर आएंगी। इन्हीं में से हैं साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर प्रभास। 'सालार' के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रहे रिबेल स्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898- एडी (Project K)में पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
इन दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को साई-फाई फिल्म में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। हालांकि, अब जो हम फैंस को बताने जा रहे हैं, उससे वो थोड़ा सा निराश जरूर हो सकते हैं।
दीपिका पादुकोण और प्रभास की आगामी फिल्म Kalki- 2898 AD की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गयी है, ऐसे में अब आपको दोनों को साथ में देखने के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा।
Kalki- 2898 AD अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रभास के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म पहले साल 2024 के शुरुआती महीने जनवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट फाइनली पोस्टपोन कर दी गई है।
प्रोजेक्ट-के की रिलीज डेट बदलने की घोषणा खुद फिल्म के लीड एक्टर प्रभास ने अपने एक नए पोस्टर के साथ की है। इस नए पोस्टर में प्रभास ने हाथ में एक शस्त्र पकड़ा हुआ है और वह सुपरहीरो कॉस्टयूम में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर रिलीज डेट 9 मई 2024 लिखी हुई है। यानी कि अब दीपिका पादुकोण और प्रभास स्टारर ये मूवी वर्ल्डवाइड इस साल 9 मई को रिलीज होगी।

Kalki- 2898 AD की रिलीज डेट क्यों हुई पोस्टपोन?
इस नए पोस्टर को शेयर करने के साथ ही प्रभास ने कैप्शन में लिखा, "भविष्य का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है। कल्कि वर्ल्डवाइड थिएटर में 9 मई को आएगी"। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'प्रोजेक्ट-के' के मेकर्स अपनी इस बिग बजट मूवी को सोलो रिलीज करना चाहते थे।

इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि 22 दिसम्बर को रिलीज हुई सालार बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से बिजनेस कर रही है और साथ ही कुछ दिनों में ही दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' थिएटर में आ रही है, उसे देखते हुए वैजयंती मूवीज ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रोजेक्ट के में दीपिका पादुकोण-प्रभास और अमिताभ बच्चन के अलावा कमल हासन भी अहम भूमिका में हैं। बीते साल ही फिल्म का टीजर सामने आया था।
