Kalank Trailer: ये हैं ब्लॉकबस्टर ट्रेलर की पांच दिलचस्प बातें
Kalank Trailer हम आपको बता रहे हैं वह 5 बातें जिससे साफ है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kalank Trailer: करण जौहर की फिल्म 'कलंक' के कैरक्टर पोस्टर और टीज़र के बाद आज फिल्म के ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म का ट्रेलर टीज़र से कहीं ज्यादा भव्य और शानदार है। टीजर लॉन्च के बाद से ही दर्शकों को इस फिल्म के ट्रेलर का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार था। हम आपको बता रहे हैं वह 5 बातें जिससे साफ है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।
1. सबसे खास बात है फिल्म की पेचीदा स्टोरी लाइन। टीजर या ट्रेलर देखकर आपको यह साफ नहीं होगा कि आखिर फिल्म की कहानी क्या है। फिल्म का क्लाईमैक्स भी जबरदस्त होगा। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि आलिया (Alia Bhatt) की शादी आदित्य रॉय कपूर से होती है। साथ ही वरुण धवन (Varun Dhawan) उनके लव इंटरेस्ट के रोल में देखें जा सकते हैं। दर्शक ऐसी ही फिल्में पसंद करते हैं जिनके क्लाईमैक्स साफ न हो। फिल्म की खास बात यही है कि बॉलीवुड फैन्स इसकी कहानी को लेकर क्यास नहीं लगा पाएंगे।
2. फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी और शानदार है। इसमें जोड़ियां भी काफी दिलचस्प हैं। खासकर माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी हमेशा से काफी पसंद की गई है। इन दोनों स्टार्स ने साथ में कई हिट फिल्में की। माधुरी और संजय की जोड़ी 1997 में आई महानता के बाद 21 सालों बाद दोबारा देखना दिलचस्प होगा। इनके अलावा वरुण और आलिया की जोड़ी भी हिट ही। इन दोनों ने अपनी डेब्यू फिल्म के साथ कई हिट फिल्में की हैं। वहीं आदित्य रॉय कपूर और सानोक्षी सिन्हा की जोड़ी पहली बार साथ आई है। इसे देखना भी मजेदार होगा। इन स्टार्स के अलावा फिल्म में कुणाल खेमू भी नजर आए।
3. फिल्म कलंक करण जौहर और उनके पिता यश जौहर का ड्रीम प्रॉजेक्ट था। जिसकी कहानी 15 साल पहले लिखी गई थी। अब देखना ये होगा कि 2004 में लिखी कहानी 2019 में बनीं तो उसमें नया क्या होगा, प्लॉट कैसा होगा।
4. ट्रेलर में फिल्म की लोकेशन और सेट बेहद खूबसूरत और भव्य दिख रहे हैं। अकसर ऐसे भव्य सेट संजय लीला भंसाली की फिल्मों में देखें जाते हैं।
5. 5वीं और आखिरी खास बात है फिल्म का संगीत। फिल्म में संगीत प्रीतम ने दिया है जबकि गाने अरिजीत सिंह ने गाए हैं। उनकी जोड़ी पहले से ही हिट मानी जाती है। अरिजीत सिंह की आवाज में फिल्म का टाइटल ट्रेक 'कलंक नहीं इश्क है...' रिलीज होते ही सुपर हिट हो गया था।