विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

82 साल की तनुजा ने किया Dhurandhar 2 का रिव्यू, काजोल की मां ने रणवीर को नहीं... इन्हें कहा फिल्म का असली हीरो

Published: Fri, 03 Apr 2026 12:14 PM (GMT+05:30)

काजोल की मां और दिग्गज अभिनेत्री तनुजा ने फिल्म 'धुरंधर 2' देखने के बाद उसका रिव्यू किया। उन्होंने रणवीर सिंह ...और पढ़ें

'धुरंधर 2' में तनुजा को इनका काम आया पसंद/ फोटो- Instagram

'धुरंधर 2' में तनुजा को इनका काम आया पसंद/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का जादू इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। समीक्षकों को इस फिल्म को लेकर जो रिव्यू देना था, वे रिलीज के पहले दिन ही दे चुके हैं। अब साउथ सिनेमा के सितारों के बाद धीरे-धीरे बॉलीवुड के दिग्गज भी रणवीर सिंह की फिल्म देखने के बाद इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।

हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और काजोल की मां तनुजा ने भी 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने रणवीर सिंह की नहीं, बल्कि फिल्म से जुड़े एक खास शख्स की तारीफ करते हुए उन्हें इसका 'असली हीरो' बताया है।

वेटरन एक्ट्रेस तनुजा ने इनकी तारीफों के बांधे पुल

82 साल की तनुजा के 'धुरंधर: द रिवेंज' पर किए गए रिव्यू का वीडियो उनकी छोटी बेटी तनीषा मुखर्जी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में तनीषा अपनी मां से पूछती हैं कि उन्हें 'धुरंधर 2' कैसी लगी? जिसका जवाब देते हुए तुरंत तनुजा कहती हैं, "यह एक अमेजिंग और आउटस्टैंडिंग फिल्म है।"

यह भी पढ़ें- Aamir Khan ने आखिर देख ही ली रणवीर सिंह की 'Dhurandhar 2', बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने दिया ऐसा रिव्यू

तनीषा ने अपनी मां से दोबारा सवाल करते हुए पूछा कि उनके मुताबिक 'धुरंधर 2' का असली हीरो कौन है—रणवीर सिंह या फिर आदित्य धर? इस सवाल का जवाब देते हुए तपाक से दिग्गज अभिनेत्री ने कहा, "110 परसेंट फिल्म के असली हीरो डायरेक्टर ही हैं।"

'आदित्य धर ने फिल्म को बहुत अच्छे से बनाया'- तनुजा

जहां तनुजा ने फिल्म को इतने असरदार तरीके से आगे बढ़ाने का पूरा श्रेय डायरेक्टर को दिया, तो वहीं दूसरी तरफ कलाकारों के अभिनय की भी जमकर तारीफ की। एक तरफ जहां तनीषा ने रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की तरफ पॉइंट आउट करते हुए उन्हें 'अमेजिंग एक्टर' बताया, तो तनुजा ने भी उससे सहमति जताई और इस प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी टीम की तारीफ की।

वीडियो में तनुजा, आदित्य धर के काम की कायल नजर आईं। उन्होंने आगे कहा, "डायरेक्टर बहुत ही शानदार हैं। वह एक अच्छे निर्देशक हैं, उन्होंने बहुत ही बढ़िया तरीके से सब कुछ किया है। यह देखते हुए कि यह इतनी लंबी फिल्म है, इसे बहुत अच्छे से बनाया गया है।"

tanuja review dhurandhar 2  (1)

इस वीडियो को खत्म करते हुए तनीषा ने कहा, "मैंने यह दोबारा कर दिखाया है। मैं मम्मी को 'धुरंधर: द रिवेंज' दिखाने के लिए लेकर गई थी। यह फिल्म पूरी तरह से देखने लायक है और यह हमारा ईमानदारी से दिया गया रिव्यू है। यह फिल्म आपको बहुत ज्यादा लंबी नहीं लगेगी, क्योंकि इसका हर मिनट इतना दिलचस्प है कि आप 'धुरंधर' की दुनिया में डूब जाएंगे। यह एक 'मस्ट वॉच' फिल्म है।"

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार धुरंधर 2 का 'खौफ', ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका