विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Aamir Khan ने आखिर देख ही ली रणवीर सिंह की 'Dhurandhar 2', आदित्य धर के 'विजन' के हुए कायल

Published: Fri, 03 Apr 2026 10:02 AM (IST)

आमिर खान ने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' देख ली है। बॉलीवुड ...और पढ़ें

आमिर खान ने किया 'धुरंधर 2' का रिव्यू/ फोटो- Instagram

आमिर खान ने किया 'धुरंधर 2' का रिव्यू/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) की रिलीज को 15 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिल्म के लिए दर्शकों की दीवानगी कम होती नहीं दिख रही है।आमिर खान ने भी 'धुरंधर 2' देखने का समय निकाल ही लिया। आमिर ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म देखने के बाद इसका रिव्यू भी शेयर किया है और बताया कि उन्हें मूवी में सबसे ज्यादा क्या पसंद आया है। 

आमिर खान को कैसी लगी 'धुरंधर: द रिवेंज'?

आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने प्रोडक्शन हाउस के सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'धुरंधर 2' का रिव्यू करते हुए लिखा, "धुरंधर: द रिवेंज की पूरी टीम को तहे दिल से बहुत-बहुत बधाई। आपका पैशन, विजन और हार्ड वर्क सच में ऑडियंस तक पहुंचा है।" आमिर खान को 'धुरंधर 2' में वही पैशन और बारीकियां दिखी, जो वह अपनी फिल्मों में डालते हैं। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म की डूबेगी नैया? धुरंधर 2 ने खेल दिया बड़ा दांव

कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा और विक्की कौशल ने फिल्म देखकर इस पर अपनी राय दी थी। इससे पहले साउथ के सितारों ने भी तुरंत मूवी को देखकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। 

aamir khan

बीते महीने आमिर ने 'धुरंधर 2' देखने पर दिया था बयान

आपको बता दें कि बीते महीने जब आमिर खान से फिल्म 'धुरंधर 2' देखने के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था, "मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मेरे कानों तक फिल्म की तारीफ जरूर पहुंची है। 'धुरंधर 1' और 'धुरंधर 2' दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा बिजनेस किया है। मेरी बेस्ट विशेज उनकी पूरी टीम के साथ हैं।"

aamir khan 11

गौरतलब है कि 'धुरंधर 2' को जहां एक तरफ दर्शकों और सितारों की भरपूर सराहना मिल रही है, तो वहीं सोशल मीडिया पर कई लोग इस फिल्म को 'राजनीतिक प्रोपेगेंडा' भी कह रहे हैं। हालांकि, इन आलोचनाओं के बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बेहद शानदार और सराहनीय है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार धुरंधर 2 का 'खौफ', ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका