विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यामी ही नहीं, Dhurandhar 2 में इस एक्ट्रेस को भी मिला 30 सेकंड से कम रोल, यूजर्स बोले- 'कैमरामैन का फोकस नहीं था'

Published: Thu, 02 Apr 2026 03:38 PM (IST)

धुरंधर 2 में यामी ने 30 सेकंड का रोल किया था, जिससे उन्होंने सुर्खियां बटोरी। उनके अलावा एक और अभिनेत्री ...और पढ़ें

इस एक्ट्रेस को धुरंधर 2 में मिला 30 सेकंड से कम रोल/ फोटो- Instagram

इस एक्ट्रेस को धुरंधर 2 में मिला 30 सेकंड से कम रोल/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर: द रिवेंज' का खुमार इस वक्त दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह ने 'जसकीरत सिंह रांगी' और 'हमजा अली मजारी' बनकर सभी का दिल जीत लिया है। इस फिल्म में उनके अलावा भी कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं।

इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में निर्देशक आदित्य धर ने अपनी पत्नी यामी गौतम का भी 30 सेकंड का एक कैमियो सीन डाला है। हालांकि, फिल्म में एक और एक्ट्रेस थीं, जिन्हें यामी गौतम जितना ही छोटा रोल मिला था। भले ही आपने उन्हें मूवी में न पहचाना हो, लेकिन सोशल मीडिया पर अब वह खूब वायरल हो रही हैं।

कौन हैं 'धुरंधर 2' से वायरल होने वाली मिस्ट्री गर्ल?

'धुरंधर 2' में दिखने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इस मिस्ट्री गर्ल का नाम नियति पारीख है। अब आप इस सोच में डूब गए होंगे कि आपने पूरी फिल्म शुरू से अंत तक देख ली, लेकिन वह किस रोल में थीं। तो चलिए आपको बताते हैं कि नियति पारीख कौन से सीन में नजर आई हैं।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की राह पर चली अक्षय कुमार की Bhooth Bangla, इस दिन शुरू होंगे फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज

अगर आपने 'धुरंधर: द रिवेंज' ध्यान से देखी होगी, तो इसमें क्लाइमैक्स सीन के बाद 'हमजा अली' को पाकिस्तानी पुलिस पकड़ लेती है और खूब टॉर्चर करती है। फिर क्लाइमैक्स सीन में अजय सान्याल की धमकी के बाद पाकिस्तानी पुलिस रणवीर को छोड़ देती है। रोड से उसे 'जमील जमाली' चार्टर्ड प्लेन तक छोड़ता है। जैसे ही हमजा प्लेन में चढ़ता है, तो वहां एक एयर होस्टेस गेट खोलती है। गेट खोलने वाली इस एयर होस्टेस का रोल नियति पारीख ने ही निभाया है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Niyati Parikh (@niyati_parikh01)

नियति ने पूछा ऐसा सवाल कि यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली

नियति ने 'धुरंधर: द रिवेंज' के क्लाइमैक्स सीन की यह छोटी सी क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "मुझे किस-किसने देखा है?" नियति ने जैसे ही सोशल मीडिया पर फैंस से यह सवाल पूछा, तुरंत उनका कमेंट बॉक्स मजेदार जवाबों से भर गया। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "हां, मेन रोल तो आपका ही था... आप गेट नहीं खोलतीं तो हमजा कभी इंडिया नहीं आ पाता।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "तुम ही थीं जो रणवीर को और उसकी बीवी को अलग करके इंडिया लेकर आ गई थीं हमजा को।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, "मैं भी पायलट था, मुझे किसी ने नहीं देखा।"

dhurandhar 22

कौन हैं नियति पारीख?

आपको बता दें कि नियति पारीख एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं। वह 'धुरंधर 2' से पहले कुछ टीवी विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। चूंकि वह एक उभरती हुई सोशल मीडिया स्टार हैं, इसलिए फिलहाल इंस्टाग्राम पर उनके करीब 3 हजार फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection: दुनियाभर में 'धुरंधर' का घातक हमला! कमाई से तांडव कर रही रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर