विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ajay Devgn को छोड़ Kajol ने 'राज' के साथ फोटो शेयर कर करवा चौथ की दी बधाई, मूवी डेट का भी बना लिया प्लान

Published: Sun, 20 Oct 2024 04:04 PM (IST)

आज पूरे देश में करवा चौथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी फैंस को करवा चौथ की बधाइयां ...और पढ़ें

करवा चौथ पर काजोल ने किया मजेदार पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
करवा चौथ पर काजोल ने किया मजेदार पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. काजोल ने दी करवा चौथ की बधाई
  2. काजोल के पोस्ट से फैंस हुए गदगद
  3. इस हीरो के साथ काजोल की फोटो वायरल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में आज हर सुहागन हीरोइनों के घर में करवा चौथ की चमक है। कुछ नई-नवेली दुल्हनें पहली बार करवा चौथ सेलिब्रेट कर रही हैं तो कुछ सालों से इस त्योहार को धूमधाम से मना रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने भी अपने पति अजय देवगन (Ajay Devgn) की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा है।

व्रत रखने के साथ ही काजोल ने फैंस को सोशल मीडिया पर करवा चौथ की बधाई भी दी है। हैरान करने वाली बात यह है कि अभिनेत्री ने करवा चौथ पर अपने पति को छोड़ किसी और के साथ फोटो शेयर की है, जो उनके को-स्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) हैं। काजोल ने शाह रुख के साथ एक पॉपुलर थ्रोबैक फोटो शेयर कर फैंस को करवा चौथ की बधाई दी है।

करवा चौथ पर काजोल का खास पोस्ट

दरअसल, आज यानी 20 अक्टूबर को दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge) को पूरे 29 साल हो गए हैं। अब इस खास मौके पर काजोल ने एक साथ दो-दो काम कर दिए। उन्होंने DDLJ के पोस्ट के साथ ही फैंस को करवा चौथ की भी बधाई दे दी। जो फोटो शेयर की गई है, वो फिल्म के पोस्टर से लिया गया है। इस सुपरहिट मूवी में सिमरन का किरदार काजोल और राज का किरदार शाह रुख खान ने निभाया था। 

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt के सामने फूटा Kajol का गुस्सा, दुर्गा पूजा में जूता पहनकर आने वालों पर चिल्लाईं एक्ट्रेस

Kajol

इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल ने हिंट दिया है कि वह DDLJ को देखने के लिए मराठा मंदिर सिनेमा जा सकती हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "करवा चौथ के ओजी (ओरिजनल) को 29 साल हो गए। सभी को बहुत-बहुत भूखा और सफल करवा चौथ की शुभकामनाएं। शायद मराठा मंदिर जाकर फिल्म देखें। इसमें 0 कैलोरी है।" सोशल मीडिया पर काजोल का पोस्ट खूब वायरल हो रहाहै।

सिल्वर जुबली थी DDLJ

आदित्य चोपड़ा निर्देशित दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे साल 1995 की सुपरहिट फिल्म थी, जिसके नाम सिल्वर जुबली का खिताब है। फिल्म में करण जौहर ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा लीड रोल में अमरीश पुरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल, मंदिरा बेदी जैसे कलाकार थे। 

DDLJ

Kajol and Shah Rukh Khan in DDLJ- X

काजोल की अपकमिंग फिल्में

काजोल जल्द ही दो पत्ती में पुलिस की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में कृति सेनन (डबल रोल) और शहीर शेख भी हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Kajol ने पहनी 'निशा' की नीली साड़ी, 30 साल बाद रीक्रिएट किया माधुरी दीक्षित का लुक