विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान में परिवार संग वेकेशन मनाने पहुंचीं Kajol, गुरु नानक जयंती पर बेटे के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Tue, 08 Nov 2022 04:12 PM (IST)Updated: Tue, 08 Nov 2022 04:41 PM (IST)

एक्ट्रेस काजोल अपने पति अजय देवगन और बच्चों के साथ अक्सर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ...और पढ़ें

File Photo of Kajol with Son Yug. Photo Credit: Kajol Instagram
File Photo of Kajol with Son Yug. Photo Credit: Kajol Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल दिल खोलकर अपनी हर बात कहे जाने के लिए जानी जाती हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में तो एक्टिव हैं ही, सोशल मीडिया पर भी समय-समय पर फैंस को खुद से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। काजोल की गिनती उन अभिनेत्रियों में होती है, जो त्योहार को पूरी श्रद्धा के साथ मनाती हैं। चाहे दिवाली हो या दुर्गा पूजा, एक्ट्रेस काजोल हर तरह के त्योहार में पारंपरिक तरीके से तैयार होकर उसे सेलिब्रेट करती हैं। आज गुरु नानक जयंती है। ऐसे में काजोल ने इस बार अपने बेटे युग के साथ इस जयंती पर बेहद खास तस्वीर शेयर की है।

काजोल ने शेयर की बेटे संग तस्वीर

गुरु नानक जयंती पर काजोल ने युग के साथ फोटो शेयर की है। यह तस्वीर गुरुद्वारे के बाहर ली गई है। इस तस्वीर के जरिये काजोल ने अपने सभी फैंस को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। मां-बेटे की यह जोड़ी फैंस को काउफी पसंद आ रही है। इसी तस्वीर को बेटी नीसा ने भी शेयर करते हुए गुरु नानक जयंती की बधाई दी है।

बता दें कि काजोल इन दिनों राजस्थान में हैं, जहां वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने लेपर्ड सफारी का आनंद लेते हुए तस्वीर शेयर की थी। अजय और काजोल वैसे भी अपने बच्चों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। चाहे कोई पारिवारिक फंक्शन हो या फिर कोई त्योहार, यह पति-पत्नी ऐसे हर मौके पर परिवार के साथ उस पल को पूरी तरह से इंजाय करता है।

काजोल की आने वाली फिल्म

काजोल को आखिरी बार ' त्रिभंगा' में देखा गया था। इस फिल्म में मां और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया गया है। काजोल की आने वाली फिल्मों में 'सलाम वेंकी' शामिल है, जो कि 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस फिल्म का निर्देशन जानी मानी तमिन अभिनेत्री रेवती कर रही हैं। फिल्म के अलावा काजोल 'द गुड वाइफ' वेब सीरीज में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर रोंगटे खड़े करने वाली मर्डर मिस्ट्री देखने के लिए हो जाएं तैयार, 'Knives Out' का ट्रेलर जारी

यह भी पढ़ें: RRR Japan Box Office: जापान में बजा 'आरआरआर' का डंका, 'थ्री इडियट्स' का टूटा रिकॉर्ड, पढ़ें कितना रहा कलेक्शन